
राजनीतिक द्वेष का शिकार हुए बालेश्वर साहू: चरणदास महंत, कहा- प्रशासन ने दबाव में दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की,विधायक के साथ खड़ी है पूरी पार्टी, उनको न्याय दिलाने हर कदम उठाएंगे…
- राजनीतिक द्वेष का शिकार हुए बालेश्वर साहू: चरणदास महंत,
- कहा- प्रशासन ने दबाव में दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की,विधायक के साथ खड़ी है पूरी पार्टी, उनको न्याय दिलाने हर कदम उठाएंगे…
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी को अन्यायपूर्ण बताते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में वास्तविक तथ्यों को छुपाते हुए जानबूझकर दोषपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण तरीके से कार्रवाई की गई है, चरणदास महंत ने स्पष्ट कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष और दबाव में की गई है, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के साथ मजबूती से खड़े हैं, उन्होंने यह भी कहा की कि वे स्वयं 12 जनवरी को बालेश्वर साहू से मिलने जिला जेल जाएंगे और वहां से मिलने वाली जानकारी के आधार पर उनकी सुरक्षा और कानूनी मदद के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा,
चरणदास महंत ने आरोप लगाया कि वर्तमान में बालेश्वर साहू के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है और यह राजनीतिक दुर्भावना का परिणाम है।
गौरतलब है कि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने 42 लाख 78 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है, गिरफ्तारी के बाद उन्हें जिला जेल जांजगीर (खोखरा) भेजा गया है, जहां वे 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर रहेंगे।



