Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

सक्ती में ACB की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रिश्वत लेते ASI एस.एन. मिश्रा गिरफ्तार, केस में राहत दिलाने के नाम पर मांगे थे 40 हजार रुपए…

  • सक्ती में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ASI एस.एन. मिश्रा रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • चंद्रपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक एस.एन. मिश्रा को एसीबी बिलासपुर की टीम ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
  • प्रार्थी से केस में कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर कुल 40 हजार रुपए की मांग की गई थी, जिसकी दूसरी किश्त लेते हुए गुड्डू ढाबा चंद्रपुर में ट्रैप कार्रवाई की गई।

जांजगीर चांपा/ सक्ती:- ग्राम बालपुर थाना चंद्रपुर जिला सक्ती निवासी शिव प्रसाद बरेठ द्वारा एसीबी कार्यालय बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसके तथा उसके परिवार के सदस्यों के नाम से ग्राम बालपुर की सरस्वती जायसवाल द्वारा मारपीट करने की रिपोर्ट थाना चंद्रपुर में कराई गई थी जिसमें कड़ी कार्यवाही से बचने के लिए थाना चंद्रपुर के सहायक उप निरीक्षक एस.एन मिश्रा द्वारा 40000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है लेकिन वह श्री एस.एन. मिश्रा को 40000 रुपए रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।।

शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई,सत्यापन के दौरान आरोपी एस.एन. मिश्रा द्वारा प्रार्थी से 20000 रुपए ले लिया गया था तथा शेष 20000 रुपए दिया जाना शेष था जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई । आज दिनांक 10.05.26 को प्रार्थी द्वारा आरोपी मिश्रा को गुड्डू ढाबा चंद्रपुर में शेष रिश्वत रकम को देने के लिए बुलाया गया जहां पर रिश्वत रकम 20000 रुपए आरोपी मिश्रा द्वारा लिए जाने पर एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया तथा रिश्वत रकम बरामद कर ली गई ! पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध लगातार रिश्वत खोरी किए जाने की जानकारी मुखबिर सूत्रों से भी एसीबी को प्राप्त हो रही थी। आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत एसीबी द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में उक्त कार्यवाही की गई ।एसीबी द्वारा किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल सूचना देने हेतु अपील की गई है।।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button