Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

जांजगीर-चांपा पुलिस का बड़ा एक्शन 61 लाख से अधिक के गांजा, नशीली सिरप व टैबलेट का भट्ठी में नष्टीकरण…

 

  • 61 लाख रुपए से अधिक का अवैध मादक पदार्थ गांजा, नशीली सिरप एवं टेबलेट को PIL कोटाडबरी चांपा के प्लांट (भट्ठी) में जलाकर नस्टीकरण किया गया
  • गांजा एवं नशीली सिरप/टेबलेट को जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र से किया गया था जप्त, जिसका प्रकरण का निराकरण हो जाने से जलाकर किया गया नस्टीकरण

जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति जांजगीर चाम्पा के साथ मिलकर आज दिनांक 29.12.25 को प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड चाम्पा के (भट्ठी) Furnace में जिले के विभिन्न थाना/ चौकी अंतर्गत जप्तशुदा 115 किलो 452 ग्राम गांजा कीमती 57,50,000/₹, 35833 नग टेबलेट कीमती 340000/₹ एवं 616 नग सिरप कीमती 47608/₹ को विधिवत नस्ट किया गया है।

नस्टीकरण की कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप श्रीमती नीलिमा डीग्रस्कर सहायक आयुक्त आबकारी अधिकारी जांजगीर- चाम्पा, डॉ खेमचंद साहू (जुनियर वैज्ञानिक) पर्यावरण संरक्षण अधिकारी बिलासपुर, श्री प्रदीप जोशी रक्षित निरीक्षक, प्रधान आरक्षक देवनारायण रत्नाकर, जगदीश्वर प्रसाद, श्याम सुंदर जांगडे जिला अपराध शाखा जांजगीर -चाम्पा, प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राईवेज लिमिटेड चाम्पा के प्रबंधक सहित अन्य स्टाप उपस्थित रहें।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button