
रायगढ़ ब्रेकिंग: हिंसा के बाद बड़ा फैसला, जिंदल ने जनभावनाओं का हवाला देते हुए जनसुनवाई आवेदन लिया वापस…
रायगढ़ :- तमनार की CHP चौक में हुए विवाद के बाद जिंदल ने जनसुनवाई को वापस लेने के लिए निर्णय, गारे पेल्मा सेक्टर-1 कोयला खदान की 8 दिसंबर को हुई जनसुनवाई के विरोध में 12 दिसंबर से ग्रामीण धरने पर बैठे थे। 27 दिसंबर को धरनास्थल पर हालात बेकाबू हो गए, जहां हिंसा में पुलिस व ग्रामीणों पर जानलेवा हमला हुआ और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस दौरान कोल हैंडलिंग प्लांट में आगजनी की घटना भी सामने आई, जिससे कंपनी को भारी नुकसान हुआ। घटना के बाद कलेक्टर रायगढ़ ने 28 दिसंबर 2025 को जनसुनवाई निरस्त करने संबंधी पत्र जारी किया। जिंदल ग्रुप ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए गारे पेल्मा सेक्टर-1 की जनसुनवाई का आवेदन वापस लेने का निर्णय लिया। कंपनी ने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों के समर्थन के बिना कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। भविष्य में जनभावनाएं अनुकूल होने पर ही पुनः जनसुनवाई के लिए आवेदन किया जाएगा।



