
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaLifestyle & Culture
न्यू ईयर सेलिब्रेशन लोकल स्टाइल: जांजगीर-चांपा की 5 शानदार जगहें जो बना देंगी साल की शुरुआत खास…
नववर्ष को यादगार बनाने जांजगीर चांपा जिले में 5 बेस्ट पर्यटक स्थल...
- अगर आप भी इस नए साल में जांजगीर–चांपा से बाहर ट्रिप पर नहीं जा पा रहे हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, जिले में ही 50 किलोमीटर तक कई ऐसी खूबसूरत और खास जगहें हैं, जहां जाकर आप अपना नया साल शानदार और यादगार बना सकते हैं, प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण के साथ,जानिए जांजगीर- चांपा की ऐसी 5 फेमस जगहें, जो न्यू ईयर घूमने के लिए एकदम परफेक्ट हैं.
- कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क:सबसे पहले नए साल को यादगार बनाने के लिए नए टूरिज्म जगह घूमने जाना पसंद करता है, वैसे ही छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के कोटमी सोनार में है, जो देश का दूसरा व प्रदेश का एकमात्र क्राकोडायल पार्क है, यहां जिले के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ से और अन्य पड़ोसी राज्यों से भी पर्यटक पहुंचते है, वही नए वर्ष को आप भी यादगार बनाना चाहते है तो कोटमी सोनार पहुंचकर मगरमच्छ को नजदीक से देखने का आनंद उठाएं, इस मगरमच्छ पार्क में 450 से अधिक की संख्या में मगरमच्छ है. साथ ही यहां म्यूजियम और बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क भी है. यहां पहुंचने के लिए बिलासपुर नेशनल हाईवे से सीधे आ सकते है, ट्रेन से भी आप आ सकते है कोटमी सोनार रेलवे स्टेशन है.

- सोनगुढ़ा जलप्रपात: जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय से लगभग 22 किमी दूर, चांपा- सिवनी मार्ग पर नगरदा के पास जर्वे ग्राम पंचायत अंतर्गत गुडहा पहाड़ी पर स्थित सोनगुढ़ा जलप्रपात एक सुंदर प्राकृतिक स्थल है, जो आपके नए साल को बहुत ही बेहतरी बना देगा यहां एक साथ दो झरने देखने को मिलेंगे, पहला लगभग 15 फीट और दूसरा 25- 30 फीट ऊंचाई से गिरता है, साफ पानी और हरियाली के कारण यह पिकनिक स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध है. लोगों को प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने और शांति पाने का एक अच्छा अवसर प्रदान करता है. यहां जांजगीर सहित सक्ती, कोरबा, बिलासपुर और रायगढ़ से भी पर्यटक आते हैं.

- देवरी पिकनीक स्पॉट: जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर देवरी चिचोली का पिकनिक स्पॉट बहुत प्रसिद्ध है. यहां हसदेव नदी में बड़े-बड़े चट्टान जैसे नुकीले पत्थर और नदी को झरझर करते हुए पानी की लहर लोगो को अपने और आकर्षित करती हैं, ठंड के मौसम में नदी में नहाने के अलग ही मजा है, यहां आने वाला व्यक्ति स्विमिंग पूल को भूल जाता है, नदी किनारे आसपास के खूबसूरत नजारों को देखकर हमेशा के लिए अपनी यादगार तस्वीर कैमरों में कैद कर सकते हैं. यहां आस पास के क्षेत्र के लोग पिकनिक मनाने के लिए काफी संख्या में आते है. देवरी पिकनिक स्पॉट में कई सेल्फी प्वाइंट भी बनाएं गए है.

- इस नववर्ष यदि अपने पार्टनर के साथ घूमने जा रहे है, और अपनी यात्रा को यादगार बनाना चाह रहे है तो कुदरी बैराज में वोटिंग का मजा लीजिए, कुदरी बैराज जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय से लगभग 10 किमी की दूरी में हसदेव नदी पर स्थित मनोरम पर्यटन स्थल है, यहां हसदेव नदी के किनारे पेड़ पौधे से बहुत शांति और साफ वातावरण के कारण लोग यहां पिकनिक मनाने आते है, यह बहुत ही प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट भी है, पर्यटन को ध्यान में रखते हुए यहां जिला प्रशासन द्वारा नौका विहार की सुविधा मिलने लगी है, यहां पर आराम करने के लिए और फोटो शूट के लिए एक खूबसूरत बगीचा भी बनाया गया है जहां से हसदेव नदी का सुन्दर नजारा दिखाई पड़ता है.

- शिवरीनारायण धाम :छत्तीसगढ़ के जगन्नाथ पुरी नाम से प्रसिद्ध शिवरीनारायण धाम जहां आप भगवान नारायण के दर्शन कर नए साल पर अपने और अपने परिवार की खुशहाली के लिए मनोकामना प्रार्थना कर सकते है. वही यहां त्रिवेणी (तीन नदियों का मिलना ) महानदी, शिवनाथ नदी और जोक नदी का संगम होता है. शिवरीनारायण के महानदी घाट अपनी खूबसूरती से लोगो के मन को प्रफुल्लित कर देता है. यहां प्राकृतिक छठा से भरपूर हैं. यहां मंदिर दर्शन करने के बाद घूमने के लिए महानदी घाट को सजाया गया है. महानदी में नौका, वोटिंग भी होती है जिसका मजा यहां घूमने आने वाला व्यक्ति अपने परिवार और दोस्तों के साथ ले सकते है.




