Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

न्यू ईयर पर पुलिस अलर्ट मोड में – हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई, हाईटेक निगरानी से रहेगी कड़ी नजर…

  • न्यू ईयर पर पुलिस अलर्ट मोड में – हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई, हाईटेक निगरानी से रहेगी कड़ी नजर…

जांजगीर चांपा:- नए साल 2026 के स्वागत को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है, शहर में क्राइम-फ्री और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए चौक-चौराहों, पिकनिक स्पॉट्स और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, पुलिस ने साफ कह दिया है कि शराब पीकर बाइक या वाहन चलाने, हुड़दंग करने और कानून तोड़ने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा,

बिना अनुमति डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। तेज आवाज में डीजे या साउंड सिस्टम चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ड्रिंक एंड ड्राइव, ट्रिपल राइडिंग, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

इस बार पुलिस सिर्फ नाकेबंदी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हाईटेक निगरानी व्यवस्था भी लागू की जाएगी, भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी और कैमरों से नजर रखी जाएगी। इंटरसेप्टर वाहन और स्पीड रडार के जरिए तेज रफ्तार, रेसिंग और स्टंट करने वालों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। 112 पुलिस टीम पूरी रात आउटर और मुख्य सड़कों पर पेट्रोलिंग करेगी, वहीं विशेष पेट्रोलिंग और अतिरिक्त बल भी फील्ड में तैनात रहेगा.

 

  • नियम तोड़ने पर होगी कार्यवाही…
  • पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर रुककर या सार्वजनिक स्थानों पर केक काटना, भीड़ इकट्ठा कर हुड़दंग मचाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
  • चलती गाड़ी के दरवाजे, बोनट या छत पर खड़े होकर स्टंट करना या वीडियो बनाना भी अपराध की श्रेणी में आएगा। इसके अलावा सड़क पर रेसिंग, खतरनाक स्टंट-बाइकिंग और ट्रिपल सवारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
  • सार्वजनिक स्थानों पर गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार या शांति भंग करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नए साल का जश्न शांति, अनुशासन और कानून के दायरे में रहकर मनाएं, ताकि सभी सुरक्षित और खुशहाल तरीके से नववर्ष का स्वागत कर सके.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button