Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaPoliticsState & Local News

बम्हनीडीह चुनाव में BJP-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, 1 जून मतदान से पहले दिग्गज नेताओं की सभाओं का दौर तेज, आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे चुनावी सभा और विकास का वादा…

 

  • बम्हनीडीह चुनाव में BJP-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत,
  • 1 जून मतदान से पहले दिग्गज नेताओं की सभाओं का दौर तेज,
  • आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे चुनावी सभा और विकास का वादा..

जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह नगर पंचायत के अध्यक्ष और 15 पार्षदों के चुनाव मे लिए 1 जून को मतदान होना है, बम्हनीडीह के 15 वार्डो मे 4300 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जैसे जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों के नेताओं का चुनाव प्रचार बढने लगा है, कांग्रेस के दिग्गज नेताओ की सभा के बाद अब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शुक्रवार को चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे और बम्हनीडीह नगर के विकास के लिए भाजपा का चुनावी घोषणा का पिटारा खोलेंगे।

जांजगीर चांपा जिला के बम्हनीडीह नगर पंचायत के रूप मे घोषणा होने का बाद पहला चुनाव होने जा रहा है, इस चुनाव मे अपना दबदबा कायम रखने के लिए तीन राजनीति दलों के भाजपा, कांग्रेस, आप और 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान मे उतर गए है, कांग्रेस से सक्ति और जांजगीर जिला के 5 विधायकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने भी चुनाव प्रचार किया और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मतदाताओं को रिझाने के लिए रात मे सामाजिक बैठक लेंकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जीताने का आग्रह कर रहे है और बीजेपी पर निशाना साधते हुए डबल इंजन होने के बाद भी देश मे बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और आतंक का माहौल होने का आरोप लगाया, साथ ही रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल की तुलना मे विष्णु के ढाई साल मे भ्रष्टाचार चरम पर होने का आरोप लगाया है।

वहीँ प्रदेश मे सरकार होने के कारण बम्हनीडीह की जनता को विकास का भरोसा दिलाने के लिए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मोर्चा सम्हाला है, गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और नगरी निकाय मंत्री अरुण साव भी बम्हनीडीह आ रहे है, जो बम्हनीडीह बाजार चौक मे 11 बजे से चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे, साथ ही बम्हनीडीह मे बीजेपी के अध्यक्ष और पार्षदों जीतने के बाद किस तरह विकास होगा उसकी रूप रेखा जनता के बीच घोषणा पत्र के रूप मे रखेंगे, गुरु खुशवंत साहेब ने कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेसियो ने हमेशा ही संतो का अपमान किया है और एक वर्ग विशेष पर ही राजनीति की है, जिस तरह कांग्रेस के नेता बम्हनीडीह मे जगतगुरु राम भद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ टिप्पणी की है उसे जनता सबक सिखाएगी,

बम्हनीडीह नगर पंचायत के चुनाव को कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टी अपनी पूरी ताकत लगा रही है और पार्टी के दिग्गज नेता इसे सरकार के कार्य से जनता के रुख का भी अंदाजा लगाने मे जुटी है, यही वजह है कि प्रदेश भर के राजनीतिक विश्लेषको का ध्यान बम्हनीडीह के मतदाता के निर्णय पर नजर टिकी हुई है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button