
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaPoliticsState & Local News
बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और चरण दास महंत ने किया रोड शो, कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर विकास कार्य रोकने और जनता को डराने का आरोप लगाते हुए बम्हनीडीह को कांग्रेस का गढ़ बताया…
- बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और चरण दास महंत ने किया रोड शो,
- कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर विकास कार्य रोकने और जनता को डराने का आरोप लगाते हुए बम्हनीडीह को कांग्रेस का गढ़ बताया..
जांजगीर चाम्पा जिला के बम्हनीडीह मे नवीन नगर पंचायत की चुनाव के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने आमद दे दी, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के साथ चार विधायकों ने बम्हनीडीह मे रोड शो किया, नगर के वार्ड 3 से रोड शो करते हुए कांग्रेसियों ने दो चुनावी सभा को सम्बोधित किया और बम्हनीडीह की जनता को कांग्रेस सरकार द्वारा दिए गए नगर पंचायत की सौगात के साथ दूसरी योजना का लाभ दिलाने की उपलब्धि बताई और बीजेपी सरकार पर पूर्व मे स्वीकृत कार्य को रोकवाने का आरोप लगाया, भूपेश बघेल और चरण दास मँहत ने बम्हनीडीह को कांग्रेस का गढ़ बताया और इस चुनाव मे भी बम्हनीडीह की जनता से कांग्रेस को ही जीत दिलाने का आग्रह किया।
जांजगीर चाम्पा जिला के बम्हनीडीह नगर पंचायत मे हो रही पहली चुनाव कांग्रेस के लिए क्षेत्र की जनता के साथ कांग्रेसियों के लिए अहम चुनाव बन गया है, जांजगीर जिला और सक्ति जिला के 6 विधान सभा मे कांग्रेस का ही दबदबा है और बम्हनीडीह से कांग्रेस हमेशा आगे रही है, यही वजह है कि कांग्रेस बम्हनीडीह मे अपनी साख बचाने के लिए पार्टी के दिग्गज नेताओं को सामने ला रही है, बुधवार कि शाम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के साथ चार विधायक भी वार्डो मे मतदाता के बीच पहुंचे और बम्हनीडीह की विकास के लिए भरोसा दिलाया, उन्होंने कहा की यह चुनाव पांच साल के लिए हो रहा है बीजेपी सरकार का ढाई साल ही बचा है, इसके बाद जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो बम्हनीडीह पर विशेष विकास कार्य कराने का भरोसा दिलाया।।वहीँ नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने बम्हनीडीह क्षेत्र जब ग्राम पंचायत था तब भी कांग्रेस को भी लोग चुनते थे, और विधानसभा चुनाव मे भी जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया, इस चुनाव मे बीजेपी के मंत्रियो और पदाधिकारियों पर आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता जनता को डराने धमकाने का काम कर रही है, अगर वोट नहीं दोगे तो तुम्हारी नौकरी, व्यापार को चौपट कर देने की धमकी देने का आरोप लगाया,चरण दास महंत ने कहा कि सत्ता पक्ष के धमकी से डरी जनता को विश्वास दिलाने कांग्रेस के सभी नेता बम्हनीडीह आए है और कांग्रेस का साथ जनता को होने का भरोसा दिलाए है।बम्हनीडीह नगर पंचायत मे अध्यक्ष पर सामान्य सीट है, जिसके लिए कांग्रेस ने राम लाल सहारे को प्रत्याशी बनाया है, और 15वार्डो मे पार्षद प्रत्याशी मैदान मे उतारे है, कांग्रेस इस चुनाव मे जीत हासिल करने के लिए विधायक और कांग्रेस के पदाधिकारियों को प्रचार मे लगाया है और इस सीट को सरकार की नाकामी दिखाने के लिए अहम मान रही है।



