
जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला, SP विजय कुमार पाण्डेय ने जारी किया आदेश, निरीक्षक, उपनिरीक्षक और ASI स्तर पर हुआ तबादला…
- जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला,
- SP विजय कुमार पाण्डेय ने जारी किया आदेश, निरीक्षक, उपनिरीक्षक और ASI स्तर पर हुआ तबादला...
जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने जिले के कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत चार निरीक्षकों की थानों में नई पदस्थापना की गई है, वहीं पांच उपनिरीक्षकों और दो सहायक उप निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। तबादला सूची में शिवरीनारायण थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव को बिर्रा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं बिर्रा थाना प्रभारी जय साहू को यातायात शाखा भेजा गया है। देखे पूरी लिस्ट किसे कहा भेजा गया है।

एसपी कार्यालय से जारी आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। कई थाना क्षेत्रों में नए प्रभारियों की पदस्थापना के बाद पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह बदलाव आगामी कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखकर किया गया माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया गया है, जिससे पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाया जा सके। आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



