
हिमाचल की खाई में गिरी कार, भिलाई के एक ही परिवार के 4 समेत 8 लोगों की मौत, 500 मीटर गहरी खाई में समाई तेज रफ्तार गाड़ी, बचाव दल ने मानव श्रृंखला बनाकर निकाले शव…
- हिमाचल की खाई में गिरी कार, भिलाई के एक ही परिवार के 4 समेत 8 लोगों की मौत,
- 500 मीटर गहरी खाई में समाई तेज रफ्तार गाड़ी, बचाव दल ने मानव श्रृंखला बनाकर निकाले शव…
हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसे में भिलाई के एक ही परिवार के 4 लोगों समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।
मृतकों में मूल रूप से भिलाई निवासी अरविंद चंद्राकर, उनकी पत्नी पिंकी चंद्राकर और बच्चे शामिल हैं। अरविंद चंद्राकर बेंगलुरु में नौकरी करते थे और परिवार के साथ घूमने हिमाचल गए हुए थे।
खाई बेहद गहरी होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। बचाव दल ने मानव-श्रृंखला (ह्यूमन चेन) बनाकर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को एक-एक कर बाहर निकाला।
हिमाचल पुलिस ने घटना की जानकारी भिलाई (दुर्ग) पुलिस को दे दी है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही भिलाई से परिजन हिमाचल के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।



