Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

मछुआरा समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, विधायक कुंवर सिंह निषाद ने शिक्षा के लिए हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा, रायपुर में निःशुल्क हॉस्टल, लाइब्रेरी और नोट्स उपलब्ध कराने की घोषणा…

 

  • मछुआरा समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान,
  • विधायक कुंवर सिंह निषाद ने शिक्षा के लिए हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा,
  • रायपुर में निःशुल्क हॉस्टल, लाइब्रेरी और नोट्स उपलब्ध कराने की घोषणा…

जांजगीर चांपा जिला के मछुआरा समाज ने आज सम्मान समारोह का आयोजन किया, और समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया, समारोह मे गुंडरदेहि विधायक कुंवर सिंग निषाद ने शिरकत की और समाज से प्रतियोगी परीक्षा मे शामिल होने वाले गरीब छात्र छात्राओं को आर्थिक चिंता ना करने की भरोसा दिलाया और समाज के द्वारा रायपुर निःशुल्क आवास और नोट्स की व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया।।

 

जांजगीर चांपा जिला के आडिटोरियम मे मछुआ समाज के द्वारा अलग अलग फिरको मे बंटे मछुआरा समाज के लोगो को एक मंच मे ला कर सामाजिक एकता का शक्ति प्रदर्शन किया,और मछुआरा समाज को विकास के धारा मे जोड़ने मे लिए शिक्षा का महत्व बताया,वहीँ दिल मेमोरीयल फाउंडेशन ने समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया और आर्थिक मदद की, पाँचवी, आठवीं और दसवीं बारहवीं की परीक्षा मे प्रवीण्य सूची मे स्थान लाने वाले छात्रा छात्राओं का सम्मान किया।

मछुआरा समाज के द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह मे समाज के पदाधिकारियों के साथ राजनीतिक क्षेत्र मे नेतृत्व करने वाले गुंडरदेहि विधायक कुंवर सिंग निषाद ने शिरकत की, उन्होंने कहा कि पहले हमारा समाज अलग अलग फिरको मे बंटा हुआ था, सामाजिक बैठक होती थीं तब सामाजिक विषयो पर ही समाज का ध्यान केंद्रित रहता था, लेकिन अब धीरे धीरे समाज का विस्तार होने लगा और मछली उत्पादन करने वाले समाज मछुआरा समाज के साथ जुड़ कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया और समाज के युवक युवतियों को शिक्षा के क्षेत्र ने भी आगे बढाना शुरू किया, जिसके परिणाम स्वरुप सामाजिक युवक युवतियाँ शासकीय पदों मे सेवा दे रहे है, और राजनितिक क्षेत्र ने भी आगे बढ़ रहे है,, उन्होंने कहा कि अब समाज का कोई भी बच्चा पैसे के आभाव मे शिक्षा से वंचित नहीं होगा, समाज द्वारा रायपुर ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं के लिए हास्टल तैयार कर रही है और नोट्स के साथ लाइब्रेरी और डिजिटल लाइब्रेरी का निःशुल्क व्यवस्था करने कि तैंयारी मे है।

मछुआरा समाज के सम्मेलन और सम्मान समारोह के माध्यम से जांजगीर के मछुआ समाज के लोगो ने विधायक कुंवर सिंग निषाद से अपनी पुस्तैनी कारोबार पर अधिकारियो रोक लगाने की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि मछुआ समाज तालाबो को ठेका लेकर मछली पालन करती आई है लेकिन जांजगीर जिला मे मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा गैर मछुआ लोगो को ठेका दिया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए जांजगीर मे बड़े आंदोलन की तैंयारी भी चल रही है, जिस आंदोलन मे गुंडरदेहि विधायक ने अपनी उपस्थिति को सबसे पहले होने का भरोसा दिलाया।।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button