Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Screenshot 2026-01-25 225822
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.02
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.01
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.43
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.42
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45
Advertisment
National NewsChhattisgarhRaipurState & Local News

सूरजपुर में नए आपराधिक कानूनों की भव्य प्रदर्शनी — प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों ने लिया अवलोकन, नई व्यवस्था को बताया मजबूत पुलिसिंग का आधार…

  • सूरजपुर पुलिस के नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी का माननीय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव जी ने किया अवलोकन, साथ में माननीय मंत्री रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल और माननीय संगठन मंत्री पवन साय जी रहे उपस्थित।
  • नए कानून मजबूत पुलिसिंग के लिए जरूरी-माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव..

 

सूरजपुर:- नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों एवं बदलाव को लेकर सूरजपुर पुलिस के द्वारा नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी का आयोजन कोतवाली परिसर में किया गया है। गुरूवार, 27 नवम्बर 2025 को इस प्रदर्शनी का माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, माननीय कृषि मंत्री रामविचार नेताम, माननीय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, माननीय प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधायक प्रेमनगर भूलन सिंह मरावी ने जायजा लिया और नवीन कानूनों, महिला और बाल संरक्षण, शून्य एफआईआर, ई-एफआईआर और प्रौद्योगिकी के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में आकर्षक डिस्पले के माध्यम से जानकारी देने पर प्रशंसा की।

नवीन आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी में माननीय मंत्री सहित अन्य अतिथियों को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने न्याय प्रणाली में नवीन तकनीकी का समावेश, जनहितकारी एवं पारदर्शी न्याय व्यवस्था, त्वरित न्याय की अवधारण, नवीन तकनीक सुधारों, विभिन्न पोर्टल, बच्चों की सुरक्षा, ऑनलाईन चाईल्ड सेफ्टी मॉडयूल, सशक्त, अभिव्यक्ति, त्रिनयन, समाधान के बारे में जानकारी दी।

माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नवीन आपराधिक कानून न्याय प्रणाली को तेज, सरल और जनहितकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नए कानून दंड से न्याय की ओर की अवधारणा को मजबूत करते हैं और न्यायिक प्रक्रिया में मील का पत्थर साबित होंगे। माननीय कृषि मंत्री श्री रामसेवक पैंकरा ने कहा कि नए प्रावधान महिलाओं और बच्चों को अधिक सुरक्षा प्रदान करते हैं। माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव ने कहा कि नए कानून मजबूत पुलिसिंग के लिए जरूरी है, नए कानून में हुए बदलाव न्यायिक प्रक्रिया में सकारात्मक प्रभाव दिखा रहे हैं। माननीय प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय ने कहा कि यह पहल सराहनीय है, इन प्रदर्शनियों के माध्यम से, पुलिस जनता को नए कानूनों के प्रति जागरूक करने और यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि न्याय प्रणाली अधिक कुशल और पारदर्शी बने।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने बताया कि इस प्रदर्शनी में छात्रों, कानूनी पेशेवरों, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों एवं आमजनता को नए कानूनों के बारे में जानकारी दी जायेगी। इस पहल से पुलिस और जनता के बीच तालमेल और विश्वास को और बढ़ाया जायेगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मुरली मनोहर सोनी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य छतीसगढ़ श्री भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री बाबुलाल अग्रवाल, मंत्री प्रतिनिधि श्री ठाकुर प्रसाद राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाती संत सिंह, नपा उपाध्यक्ष श्री शैलेश अग्रवाल, श्री शशिकांत गर्ग, श्री दीपक गुप्ता, श्री संजू सोनी, श्री अजय अग्रवाल, श्री अरविन्द मिश्रा, श्री लक्ष्मण कसेरा सहित अन्य गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button