Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Advertisment
Breaking NewsAccidentChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

करनौद के पास भीषण सड़क हादसा – कोरबा से सरायपाली जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 50 से ज्यादा यात्री सवार; 15 घायल, बिर्रा अस्पताल में भर्ती…

  • करनौद के पास भीषण सड़क हादसा – कोरबा से सरायपाली जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 50+ यात्री सवार; 15 घायल, बिर्रा अस्पताल में भर्ती…

जांजगीर-चांपा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कोरबा से सरायपाली जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद के पास अनियंत्रित होकर पलट गई है। बताया जा रहा है कि बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई।

इस दुर्घटना में करीब 15 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र बिर्रा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आगे की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button