
कछुए पर हमला : मनकादाई मंदिर तालाब में 50 किलो कछुआ गंभीर घायल, अज्ञात लोगों ने मारने की कोशिश, स्थानीय लोगों ने बचाया, इलाज को लेकर विभागों में उलझन, कार्रवाई की मांग…
- कछुए पर हमला : मनकादाई मंदिर तालाब में 50 किलो कछुआ गंभीर घायल, अज्ञात लोगों ने मारने की कोशिश, स्थानीय लोगों ने बचाया, इलाज को लेकर विभागों में उलझन, कार्रवाई की मांग…
जांजगीर-चांपा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिला मुख्यालय से लगे ग्राम खोखरा स्थित मनकादाई मंदिर परिसर के तालाब में एक बड़े कछुए को मारने की कोशिश का मामला सामने आया है, जानकारी के मुताबिक करीब 50 किलो वजनी कछुआ तालाब किनारे विचरण कर रहा था, तभी अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल कछुए को तालाब से बाहर निकाला और संबंधित विभाग को सूचना दी। पशु चिकित्सक से संपर्क करने पर बताया गया कि कछुए का इलाज मछली विभाग के अंतर्गत आता है। फिलहाल कछुए की हालत गंभीर बताई जा रही है और स्थानीय लोग उसके बचाव के प्रयास में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस कछुए को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा चुकी है। मामले की सूचना प्रशासन को दे दी गई है और अब देखना होगा कि वन्यजीव संरक्षण को लेकर जिम्मेदार विभाग क्या कार्रवाई करता है।




