Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

जांजगीर नैला नगर पालिका के भाजपा पार्षद पर ठेकेदार से गाली-गलौच और मारपीट का आरोप, मामला पहुंचा थाने…पुलिस ने दर्ज किया अपराध..

जांजगीर-नैला नगर पालिका क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने के कार्य को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भाजपा पार्षद सुनील कुमार कश्यप पर ठेकेदार के प्रतिनिधि के साथ गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में नैला चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 1 और 2 में पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। इस कार्य का ठेका जांजगीर निवासी ठेकेदार अमन अग्रवाल द्वारा लिया गया है। शिकायतकर्ता ठेकेदार के प्रतिनिधि के रूप में मौके पर काम की देखरेख कर रहा था।

आरोप है कि 18 मई की शाम करीब 5 बजे भाजपा पार्षद सुनील कुमार कश्यप कार्यस्थल पर पहुंचे और वहां काम कर रहे मजदूरों से पाइपलाइन चेंबर निर्माण को लेकर सवाल-जवाब करने लगे। इसी दौरान पार्षद ने मजदूरों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी।

मजदूरों से जानकारी मिलने के बाद जब ठेकेदार का प्रतिनिधि मौके पर पहुंचा और पार्षद को गाली देने से मना किया, तब विवाद और बढ़ गया।  पार्षद ने खुद को वार्ड नंबर 1 का पार्षद बताते हुए “मुझसे पूछे बिना काम कैसे कर रहे हो” कहकर धमकाना शुरू किया।

पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर पार्षद ने उसका कॉलर पकड़ लिया और हाथ-घूंसों से मारपीट की। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों और स्थानीय नागरिकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। वही पार्षद लगातार जान से मारने की धमकी देते रहे।

घटना के बाद पीड़ित ने ठेकेदार अमन अग्रवाल को पूरे मामले की जानकारी दी और फिर नैला चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में मारपीट से गाल, गला और पीठ में चोट लगने की बात कही गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद नगर पालिका क्षेत्र की राजनीति भी गरमा गई है। विपक्ष इस घटना को सत्ता की दबंगई बता रहा है, जबकि मामले को लेकर भाजपा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button