Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsBilaspurChhattisgarhGovernmentJanjgir–ChampaState & Local News

जांजगीर जिला अस्पताल में प्रशासनिक बदलाव, सिविल सर्जन डॉ. एस. कुजूर का बिलासपुर हुआ ट्रांसफर, डॉ. बृजमोहन लाल जागृति बने प्रभारी सिविल सर्जन…

 

  • जांजगीर जिला अस्पताल में प्रशासनिक बदलाव, सिविल सर्जन डॉ. एस. कुजूर का बिलासपुर हुआ ट्रांसफर, डॉ. बृजमोहन लाल जागृति बने प्रभारी सिविल सर्जन..

छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के मुताबिक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस. कुजूर का तबादला बिलासपुर जिला चिकित्सालय किया गया है। वहीं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजमोहन लाल जागृति को जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल का नया प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किया गया है। डॉ. एस. कुजूर अब जिला चिकित्सालय बिलासपुर में अपनी सेवाएं देंगे। वहीं जांजगीर जिला अस्पताल में नई जिम्मेदारी डॉ. बृजमोहन लाल जागृति को सौंपी गई है।

डॉ. बृजमोहन लाल जागृति वर्तमान में जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा में शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के इस आदेश के बाद जिला अस्पताल में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि स्थानांतरण के लिए समन्वय से अनुमोदन प्राप्त किया गया है। यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button