
JOB: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर जांजगीर रोजगार कार्यालय में 23 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला,150 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानिए कौन से पदों पर होगी भर्ती…
जांजगीर -चांपा जिला रोजगार कार्यालय में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेला का आयोजन 23 सितंबर 2025 दिन मंगलवार को जिला रोजगार कार्यालय लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में किया जाएगा, यह रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक किया जाएगा जिसमे इच्छुक व्यक्ति इस प्लेसमेंट कैंप में समस्त शैक्षणिक दस्तावेज के साथ शामिल हो सकते हैं.
जिला रोजगार अधिकारी एम आर जयसवाल ने बताया कि 23 सितंबर 2025 को जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला होगा जिसमें निजी क्षेत्र के दो नियोजक वेदांता स्कील स्कूल बाल्को कोरबा द्वारा सिलाई मशीन आपरेटर के 40 पद, फीटर 40 पद, वेल्डर 40 पद, होटल मेनेजमेंट के 40 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी, साथ ही श्रीराम लाईफ इंश्योरेंश पाईवेट लिमि.चांपा द्वारा ब्रांच मैनेजर के 03 पद, सहायक बॉच मैनजर के 05 पद, एवं ऑफिस एक्जीक्यूटिव के 05 पदों भर्ती की कार्यवाही की जावेगी, इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 8 वी से स्नातक उत्तीर्ण निर्धारित किया गया है, वही कपनी द्वारा वेतनमान 13 हजार से 40 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा, ब्रांच मैनेजर पद के लिए अनुभवी को प्राथमिकता दी जावेगी। चयनित आवेदको का कार्यक्षेत्र कोरबा व जांजगीर चांपा जिला रहेगा.
रोजगार अधिकारी ने बताया की इस प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर 23 सितंबर 2025 को सुबह 11 बजे से 03 बजे तक प्लेंसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है एवं अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय (लाईवलीहुड कालेज परिसर) जांजगीर चांपा से संपर्क कर सकते है.
अभ्यार्थी इन दस्तावेज के मूल प्रति और फोटोकॉपी लेकर प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते है.
• 10 वी मार्कशीट
• 12 वी मार्कशीट
• स्नातक मार्कशीट
• जाति प्रमाण पत्र
• निवास प्रमाण पत्र
• रोजगार कार्यालय में पंजीयन प्रमाण पत्र
• पासपोर्ट साइज के फोटो.



