
National NewsState & Local News
सांड का अजब कारनामा : आवारा कुत्तों से बचने छत पर चढ़ गया सांड, गांव वाले रह गए हैरान…
एक अनोखी और हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सांड आवारा कुत्तों से बचने के लिए सीधे एक घर की छत पर चढ़ गया. इतना बड़ा और भारी-भरकम सांड अचानक छत पर कैसे पहुंच गया, यह देखकर गांव वाले दंग रह गए. लोग समझ ही आ रहा था कि आखिर ये ऊपर कैसे चढ़ा और अब इस सांड को नीचे उतारा कैसे जाए. यह घटना तेल तेलंगाना की है.
रस्सियों से सांड को छत से उतारा…गांव में रहने वाले लोग जब यह देखने पहुंचे तो बहुत से लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांड छत पर खड़ा है और नीचे उतरने की कोशिश कर रहा है, लेकिन डर की वजह से फंस गया. वहीं आसपास के लोग हंसते भी दिखाई दिए, क्योंकि यह नजारा आम दिनों में देखने को नहीं मिलता. लेकिन टेंशन में भी थे क्योंकि छत पर खड़े सांड को उतारना आसान काम नहीं था. ग्रामीणों ने पहले उसे शांत करने की कोशिश की, ताकि वह उछल-कूद न करे और छत को नुकसान न पहुंचे. इसके बाद कई लोगों ने मिलकर रस्सियों का सहारा लिया और बड़ी मुश्किल से सांड को सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा गया. इस दौरान किसी को चोट नहीं आई और सांड भी सकुशल नीचे आ गया.
वायरल हुआ वीडियो…गांव में इस घटना की खूब चर्चा रही. लोग कहते रहे कि अगर सांड छत से कूद जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था. लेकिन गनीमत रही कि गांव वालों ने मिलजुलकर समझदारी दिखाई और स्थिति को संभाल लिया.अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. कई यूजर्स मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आजकल सांड भी एडवेंचर करना सीख गए हैं.



