
जांजगीर में क्रिकेट का महाकुंभ: कर्मचारी-अधिकारी प्रीमियर लीग का आगाज 1 अप्रैल से, 32 टीमों की टक्कर, हाई स्कूल मैदान बनेगा मैदान-ए-जंग, पहली बार जिले में बड़ा टूर्नामेंट, रोज होंगे 4 मुकाबले…
- जांजगीर में पहली बार कर्मचारियों-अधिकारियों का प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट एक अप्रैल से, 32 टीमें लेंगी हिस्सा,
- महिलाओं के लिए भी खास मैच, 10 अप्रैल को होगा भव्य समापन
- आकर्षक पुरस्कारों की हुई घोषणा, हाई स्कूल मैदान जांजगीर में होगा प्रतियोगिता का आयोजन….
जांजगीर-चांपा:- जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डी.बी. वेंचर्स चांपा के सहयोग से “कर्मचारी-अधिकारी प्रीमियर लीग 2026” का आयोजन किया जा रहा है, इस प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन जांजगीर-चांपा द्वारा किया जा रहा है, प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल मैदान जांजगीर में होगा।
जिला संयोजक विश्वनाथ सिंह परिहार, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रिय सहित आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारी एवं अधिकारी भाग ले सकेंगे, प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों को शामिल किया जाएगा, जिनका चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा, प्रवेश की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी, उन्होंने आगे बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51,000 रुपये एवं ट्रॉफी, उपविजेता को 31,000 रुपये एवं ट्रॉफी, जबकि तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 21,000 रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा “मैन ऑफ द सीरीज” को 3100 रुपये, “मैन ऑफ द मैच” तथा “बेस्ट बैट्समैन व बॉलर” को भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 01 अप्रैल 2026 को शाम 6 बजे आयोजित होगा, जबकि समापन समारोह 10 अप्रैल 2026 को रात 8 बजे रखा गया है।
महिलाओं के लिए भी होगा सद्भावना मैच…आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन चार-चार मैच होंगे, आयोजन के दौरान महिलाओं के लिए भी सद्भावना मैच का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिलाएं शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं, इसके अलावा उद्घाटन मैच प्रशासनिक और पत्रकार 11 के मध्य होगा।
प्रत्येक मैच 7-7 ओवर के खेली जाएगी, फाइनल 10 ओवर का.. आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता 7-7 ओवर के मैचों के प्रारूप में खेली जाएगी, जबकि फाइनल मैच 10 ओवर का खेलें जाएंगे, खिलाड़ियों को अपने किट के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा तथा सभी टीमों को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा,

प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क 5500 रुपये निर्धारित…आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क 5500 रुपये निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए आयोजकों द्वारा जारी संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजक समिति ने जिले के सभी विभागीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों से इस प्रतियोगिता में भाग लेकर खेल भावना को प्रोत्साहित करने की अपील की है।
क्षेत्रीय सांसद के मुख्य आतिथ्य में होगा समापन… आयोजकों ने बताया कि जिला स्तरीय रात्रि कॉलेज टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 10 अप्रैल को होगा, जिसकी मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े होंगी। जबकि, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, जांजगीर-चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला की अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं डीबी वेंचर्स चाँपा के संचालक धीरेन्द्र वाजपेयी होंगे, कार्यक्रम के संरक्षक कलेक्टर जांजगीर-चाँपा जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाँपा विजय कुमार पाण्डेय हैं.



