
जांजगीर-चांपा: नाबालिग से सामूहिक अनाचार, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण में नाबालिग के साथ गैंगरेप और फिरौती कांड का खुलासा…
- नाबालिग बालिका को उसके दोस्तों के साथ रास्ता रोककर जंगल में ले जाकर नाबालिग के साथ सामूहिक अनाचार करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।
- नाबालिग के साथ अनाचार के बाद उसके निवास स्थान के पास छोड़ने उसके साथियों को फिरौती के लिए कर रखे थे किडनैप।
- राहौद थाना शिवरीनारायण के आसपास जंगल में मिलने वाले कपल्स को भी रोक कर पूर्व में कर चुके हैं ऐसी घटना
- आरोपीगण पहले अनाचार, फिर फिरौती एवं बाद में नाबालिग की रिपोर्ट पर सामूहिक अनाचार का किया गया अपराध दर्ज
- आरोपियों द्वारा मोबाइल से रिकार्डिंग कर ब्लैकमेलिंग करने से मोबाइल एवं मोटरसाइकिल जब्त
- आरोपियों द्वारा मोबाइल का उपयोग कर रिकॉर्डिंग करने से आई टी एक्ट के तहत भी की गई कार्रवाई
जांजगीर – चांपा जिले के थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक अनाचार एवं फिरौती मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक आरोपी फरार है।
आपको बता दें कि पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 09 सितंबर 2025 को अपने परिचित के साथ मोटरसाइकिल से शिवरीनारायण जा रही थी तभी दोपहर 1 बजे 04 लडके 02 मोटर सायकल से आए और स्कूटी व स्प्लेंडर में राहौद के आगे रोके और तुम लोग कहाँ जा रहे हो कहकर डरा धमका कर राहौद के पास जंगल में ले गये और वहाँ पीड़िता एवं परिचित के साथ मारपीट किए और जबरन गलत काम करो कहकर विडियो बना लिए और उसके बाद मोबाईल व मोटर सायकल को लूट कर रख लिए मारपीट कर उसके घर वालो को फोन कर 02 लाख रुपए की मांग किये पीड़िता को वहाँ से अंदर झाडी में ले गये जहाँ दोपहर में 03 लडके जो अपना नाम उत्तम खुंटे, दुर्गेश सहिस एवं उसके साथी बोल रहे थे बारी – बारी से जबरन अनाचार किये है एक लडका लंबा बाल वाला परिचित को रोक कर रखा था उसके बाद पीड़िता को कहा कि किसी को बताओंगी तो जान से मारकर फेक देंगे कहकर धमकी दिया और पीड़िता को स्प्लेण्डर मोटर सायकल से पामगढ छोडे जिसके बाद डरकर रातभर पीड़िता अपने परिजन को घटना की बात को नहीं बताई थी, अगले दिन दिनांक 10 सितंबर 2025 को सुबह अपने परिजन को घटना की बात को बताई तो वे लोग पामगढ़ आए तो उनके साथ रिपोर्ट करने थाना शिवरीनारायण में आई, चारों आरोपियों की धर पकड़ की गई जिसमें से एक आरोपी फरार हो गया। तीनों आरोपियों को पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से पीड़िता के दोस्तों को बरामद किया गया, आरोपी गिरोह से पूछताछ पर उन्होंने अपने मेमोरंडम कथन में की गई घटना को स्वीकार किया तथा पूर्व में भी इस प्रकार की घटना को वीडियो रिकॉर्डिंग कर उन लोगों से पैसे मांगकर उनके साथ आई लड़कियों से गलत काम किए आरोपीगण से पहचान कार्रवाई के पश्चात गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है। आरोपीयों के खिलाफ थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 396/25 धारा 140 (2), 308 (6), 61(2) भारतीय न्याय संहिता, एवं 397/25 धारा 70(2), 351(3),126 (2), 61(2) भारतीय न्याय संहिता, 6 पोस्को एक्ट, 66E,67 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई।
ये आरोपी गिरफ्तार ..
1:- उत्तम प्रताप खूँटे पिता महेंद्र कुमार खुटे उम्र 19 वर्ष 10 माह निवासी बिलारी वार्ड नंबर उन्नीस थाना शिवरीनारायण
2:- दुर्गेश कुमार सहिस पिता विष्णु कुमार उम्र 19 वर्ष 01 माह निवासी राहौद बाजारपारा थाना शिवरीनारायण
3:- खगेन्द्र गोड़ उर्फ सोम पिता संत कुमार उम्र 18 वर्ष 03 माह निवासी राहौद बाजार पारा थाना शिवरीनारायण
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल चौकी प्रभारी राहौद एवं पूरे थाना चौकी
स्टॉफ का विशेष योगदान रहा है.



