Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsJanjgir–ChampaNational NewsState & Local News

मुक्तिधाम से हड्डियों की चोरी का अनोखा मामला, परिजनों ने थाने में की शिकायत, जांच में जुटी पुलिस…

 

 

सक्ती ज़िले के जैजैपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत करौवाडीह से एक चौंकाने वाली और अनोखी घटना सामने आई है, गांव के गरीब दास मनहर का सोमवार को अचानक निधन हो गया था। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार गांव के मुक्तिधाम में विधि-विधान से किया था।

तीसरे दिन सुबह जब परिजन अस्थि-संग्रह के लिए मुक्तिधाम पहुंचे, तो यह देखकर दंग रह गए कि मृतक की अस्थि (हड्डियां) वहां से गायब हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बीती रात लगभग 9 बजे गांव के दो लोगों को मुक्तिधाम से कुछ लेकर जाते हुए देखा गया था, मुक्तिधाम में पैरों के निशान भी मिले, जिससे चोरी की पुष्टि होती है।

परिजनों ने इस घटना की शिकायत जैजैपुर थाने में दर्ज कराई है सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदेह के आधार पर गांव के दो युवकों से पूछताछ की, पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है, मृतक के परिजनों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच जारी रखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

वहीं मृतक का भाई कीर्तन लाल मनहर ने कहा कि हमारे परिवार के लिए बहुत बड़ा आघात है। अंतिम संस्कार के बाद भी अगर अस्थियां सुरक्षित न रहें तो यह बेहद शर्मनाक स्थिति है, हमने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को चिन्हित कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, जब तक आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक हमारे परिवार का दुख कम नहीं होगा।” गांव के लोगों का कहना है कि ऐसी घटना पहली बार सामने आई है और इससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button