Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsBreaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaPoliticsRaipur

जेल में विधायक बालेश्वर साहू से मिले नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, बाहर आकर सत्ता पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप…

  • जेल में विधायक बालेश्वर साहू से मिले नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, बाहर आकर सत्ता पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप..

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सोमवार को जांजगीर-चांपा जिला जेल पहुंचे, जहां उन्होंने जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पूरे मामले को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और कानूनी व राजनीतिक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

जेल से बाहर निकलने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ. महंत ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विधायक बालेश्वर साहू को सत्ता के दबाव में जेल भेजा जाना विपक्ष के खिलाफ रची गई साजिश का हिस्सा है। सामान्य जीवन यापन करने वाले एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह की कार्रवाई लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, और बालेश्वर साहू इसका जीवंत उदाहरण है।

 

डॉ. महंत ने विधायक बालेश्वर साहू से पार्टी छोड़ने की मांग करने वाले नारायण चंदेल के बयान पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगाने से पहले चंदेल को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए और पहले अपने पारिवारिक गतिविधियों की आपराधिक श्रेणी की जांच कर लेनी चाहिए, उसके बाद ही कोई टिप्पणी करनी चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि विधायक बालेश्वर साहू से मुलाकात के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि सभी दस्तावेज उनके पक्ष में हैं। इसके बावजूद सत्ता पक्ष के दबाव में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मीठी-चिकनी बातों में फंसाकर उन्हें जेल भेजा, जबकि फिंगर प्रिंट और हस्ताक्षर की उच्च स्तरीय जांच में भी सभी तथ्य विधायक के पक्ष में पाए गए हैं।

 

डॉ. महंत ने बताया कि विधायक बालेश्वर साहू की जमानत के लिए आज ही पुनः न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जांजगीर-चांपा जिले में भाजपा अपनी राजनीतिक हार पचा नहीं पा रही है और इसी वजह से कांग्रेस के खिलाफ द्वेषपूर्ण राजनीति करते हुए इस तरह की कार्रवाइयों को अंजाम दे रही है।

इस दौरान डॉ. चरणदास महंत के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, गुलजार सिंह, गौतम राठौर, रविंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला, रश्मि गबेल, सुनील साधवानी, नागेंद्र गुप्ता, गुलाबुद्दीन खान, रामराज पाण्डेय, बूटू देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button