Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल युवक को स्वयं अपने शासकीय वाहन में बैठाकर पहुंचाया जिला अस्पताल जांजगीर…

  • पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने पेश की मानवता की मिसाल
  • घायल युवक को स्वयं अपने शासकीय वाहन में बैठाकर पहुंचाया जिला अस्पताल जांजगीर

जांजगीर चांपा:- आज दिनांक 13 मई 2026 को दोपहर लगभग 2:15 बजे शासकीय कन्या महाविद्यालय जांजगीर मेन रोड पर एक मोटरसाइकिल चालक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। घटना के समय जांजगीर-चांपा जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल मौके से गुजर रही थीं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति की सहायता की। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल युवक को स्वयं अपने शासकीय वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया तथा उचित उपचार हेतु भर्ती कराया और डाक्टर को घायल के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button