
Hospital Wedding बारात से पहले हादसा, टूटा दूल्हे का पैर, दुल्हन ने अस्पताल में रचाई शादी, अस्पताल का कमरा अचानक शादी के मंडप में तैयार और खुशियों का माहौल Viral Video….
Hospital Wedding : सोशल मीडिया पर एक अनोखा शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं और जमकर मजे ले रहे हैं। इस वीडियो में दूल्हा अस्पताल के बेड पर लेटा है, क्योंकि उसका पैर फैक्चर हो गया है, लेकिन फिर भी शादी नहीं रुकी, दुल्हन के साथ अस्पताल में ही सारी रस्में पूरी की गईं। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो की पूरी कहानी।
आमतौर पर शादी के समय कुछ गड़बड़ हो जाए तो लोग इसे टाल देते हैं, लेकिन इस जोड़े ने तो कमाल कर दिया। वीडियो में दिखता है कि दूल्हा पैर टूटने की वजह से अस्पताल में भर्ती है, लेकिन पूरी तरह सजा-धजा बेड पर लेटा है। दुल्हन भी सजकर अस्पताल पहुंची और वहीं शादी की रस्में पूरी की,
दूल्हे का टूटा पैर, अस्पताल में रचाई शादी…
इस अनोखी शादी उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है, बारात से पहले दूल्हा हादसे का शिकार हो गया और उसका पैर टूट गया। ऐसे में दुल्हन ने अस्पताल में ही शादी रचाने का फैसला लिया। अस्पताल का कमरा अचानक शादी के मंडप में बदल गया और पूरा माहौल खुशियों से भर गया। इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वही सोशल मीडिया में यूजर्स के कमेंट्स भी मजेदार कर रहे हैं। एक ने लिखा, “इतनी जल्दी शादी की क्या थी?” दूसरे ने कहा, “दूल्हे को सब्र नहीं था!” तीसरे ने चुटकी लेते हुए लिखा, “पक्का सरकारी नौकरी होगी।” चौथे यूजर ने कहा, “हालत जैसी भी हो, शादी नहीं रुकेगी।” एक अन्य ने लिखा, “किस्मत वाला है या पैसे वाला?”
नोट: यह खबर सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। हम किसी भी दावे की सत्यता की पुष्टि नहीं करते।



