
क्या है Nano Banana 3D ट्रेंड, सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा है वायरल, जानिए कैसे फोटो बदलें मजेदार कार्टूनिश अवतार में…
Nano Banana 3D Figurines: इंस्टाग्राम और X पर इन दिनों एक नया ट्रेंड छाया हुआ है, जहां लोग अपनी तस्वीरों को छोटे-छोटे, चमकदार और कार्टून जैसे दिखने वाले 3D डिजिटल फिगरिन्स में बदल रहे हैं, इसे गूगल के नए Gemini 2.5 Flash Image टूल से बनाया जा रहा है। मजेदार बात यह है कि ऑनलाइन कम्युनिटी ने इन फिगरिन्स को मजाकिया अंदाज में “Nano Banana” नाम दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भारतीय यूज़र्स ने इस ट्रेंड को बड़े उत्साह के साथ अपनाया है। Google Gemini AI Studio के ज़रिए लोग कुछ ही सेकंड में अपनी फोटो को कलेक्टिबल डिजिटल मॉडल्स में बदल रहे हैं। इसमें सिर्फ फोटो ही नहीं, बल्कि केवल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट (Prompt) डालकर भी फिगरिन बनाया जा सकता है। हाल ही में वायरल हुए Ghibli स्टाइल फोटो ट्रेंड की तरह ही, यह नया “Nano Banana 3D Figurine” ट्रेंड भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और लोग इसे क्रिएटिव व मजाकिया अंदाज़ में खूब शेयर कर रहे हैं।
- क्या है Nano Banana ट्रेंड : Nano Banana असल में Google Gemini के नए इमेज एडिटिंग मॉडल का मज़ेदार कोडनेम है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यूज़र सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट (स्क्रिप्ट) देकर अपनी फोटो का आउटफिट, बैकग्राउंड, मूड और लोकेशन बदल सकते हैं, यह फीचर Gemini 2.5 Flash Image टूल के साथ लॉन्च हुआ है और आते ही करोड़ों लोगों का ध्यान खींच रहा है। यह ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि इस तरह की तस्वीरें बनाना बेहद आसान है और नतीजे बेहद आकर्षक व रियलिस्टिक लगते हैं।
- नैनो बनाना 3D फिगरिन्स बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप..
1. सबसे पहले Google से Gemini ऐप ओपन करो।
2 अब Gemini में जाकर banana Image का ऑप्शन को टच करेंगे।
3 उसके बाद प्लस+ के ऑप्शन पर जाकर वहां पर अपना अच्छी क्वालिटी का एक फोटो upload करो.
4 अब नीचे जो prompt (स्क्रिप्ट) लिखा हुआ है उसे copy करके आप जहां पर फोटो अपलोड किए है वह पर paste करो, इस prompt को आप अपने हिसाब से जो चाहे वैसे लिखकर बना सकते है.
- प्रॉम्प्ट उदाहरण इसमें से कोई एक कॉपी कर ले.. IMAGE PROMPT
- क्रिकेट थीम के लिए ये यूज़ करें
- कार्टून स्टाइल Cartoon/Anime Style
- बेस्ट रिज़ल्ट पाने के टिप्स :फोटो क्वालिटी: हमेशा अच्छी रोशनी और साफ़ फोटो का इस्तेमाल करें। कस्टम प्रॉम्प्ट्स: यूनिक पोज़, बैकग्राउंड और एक्सेसरीज़ ऐड करें। (जैसे: “क्रिकेट स्टार बैट पकड़कर लॉकर रूम में हीरोइक पोज़ में”) स्टाइल एक्सपेरिमेंट: रियलिस्टिक से लेकर कार्टूनिश तक ट्राय करें। एक्सपोर्ट फाइल्स: 3D प्रिंटिंग के लिए STL, OBJ या FBX में सेव करें।



