
बिरकोनी में दर्दनाक घटनाः एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में पसरा मातम, घरेलू विवाद के बाद पिता ने दो मासूम बेटों के साथ कीटनाशक सेवन कर किया आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में…
- बिरकोनी में दर्दनाक घटनाः एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में पसरा मातम,
- घरेलू विवाद के बाद पिता ने दो मासूम बेटों के साथ कीटनाशक सेवन कर किया आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में…
जांजगीर चांपा जिला के बिरकोनी गांव मे एक ही परिवार के तीन लोगो की शव मिलने से घर मे मातम छा गया, घटना की सूचना मिलने पर नैला चौकी पुलिस और फॉरेनसिक टीम के साथ मौके मे पहुंची और पुलिस ने घटना स्थल पर का निरीक्षण किया, पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी मांग, जिसमे मृतक रमेश कुमार पटेल और 3 साल का बेटा आदर्श पटेल और अभिनव पटेल 2 साल जमीन पर मृत अवस्था मे मिले, परिजनों ने बताया कि रमेश कुमार पटेल और उसकी पत्नी के बीच सप्ताह भर पहले विवाद हुआ और पत्नी घर छोड़ कर अपनी बड़ी बेटी के साथ माइके चली गई, पति पत्नी के बीच विवाद के बाद मंगलवार को रमेश कुमार पटेल अपनी पत्नी को लेने गया लेकिन पत्नी ने साथ आने से इंकार कर दिया, जिससे बौखलाए रमेश कुमार पटेल ने अपने दोनों बच्चो के साथ आज सुबह कीटनाशक दवा पी कर आत्म हत्या की, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया हैं।



