Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhState & Local News

जिला पंचायत में हंगामा, CEO के खिलाफ धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि, मंत्री लखनलाल देवांगन पहुंचे समर्थन में, सीईओ पर मनमानी और कमीशनखोरी के लगे गंभीर आरोप…

कोरबा:- जिला पंचायत में आज जमकर हंगामा देखने को मिलाभाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह समेत कई सदस्य जिला पंचायत कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए… मामला जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग की कार्यप्रणाली और डीएमएफ फंड के उपयोग को लेकर है… जनप्रतिनिधियों ने सीईओ पर मनमानी, जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और कथित कमीशनखोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं… अध्यक्ष पवन सिंह का कहना है कि सीईओ सामान्य सभा को दरकिनार कर एकतरफा फैसले ले रहे हैं और जनप्रतिनिधियों को तवज्जो नहीं दी जा रही। इस मामले में मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा यह गंभीर विषय है जिला पंचायत सीईओ द्वारा जिला अध्यक्ष को कोई तवज्जो नही दी जा रही है, इस जिला कलेक्टर से बात कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा वही विधायक तुलेश्वर मरकाम ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों का आरोप है कि सीईओ द्वारा पीछे के दरवाजे ठेकेदारों से कमीशन लेकर उन्हें कार्य दिया जा रहा और जनप्रतिनिधियों को उपेक्षित किया जा रहा है जो पूरी तरह गलत है…

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button