Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
National NewsBreaking NewsEntertainmentHealth & WellnessInternational NewsState & Local News

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, अब घर पर होगा इलाज, परिवार ने कहा- “अफवाहों पर ध्यान न दें, उनकी तबीयत अब स्थिर है”…

  • बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, अब घर पर होगा इलाज,
  • परिवार ने कहा- “अफवाहों पर ध्यान न दें, उनकी तबीयत अब स्थिर है”..

 

मुंबई – बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 89 वर्षीय धर्मेंद्र की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई है और अब वे घर पर ही आराम व इलाज करेंगे।

 

अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर प्रतीत समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मेंद्र को बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे डिस्चार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि अभिनेता की तबीयत में पहले से काफी सुधार हुआ है और चिंता की कोई बात नहीं है। इधर, धर्मेंद्र के बेटे और अभिनेता सनी देओल ने मीडिया व प्रशंसकों से अपील की है कि किसी भी तरह की गलत खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा, “पापा अब ठीक हैं, कृपया हमारी निजता का सम्मान करें और झूठी खबरें फैलाने से बचें।” धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे प्रिय और वरिष्ठ कलाकारों में से एक हैं, उनके स्वस्थ होने की खबर से फैन्स में राहत की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक उनके जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button