
Breaking NewsBilaspurChhattisgarhJanjgir–ChampaNational NewsRaipurState & Local NewsVideo News
जांजगीर जिला न्यायालय परिसर में दो पक्षकारों के बीच जमकर चले लात-घूँसे, पुलिस की दखल पर थमा विवाद, देखे Video..
- जांजगीर जिला न्यायालय परिसर में दो पक्षकारों के बीच जमकर चले लात-घूँसे, पुलिस की दखल पर थमा विवाद.
जांजगीर-चांपा जिला न्यायालय परिसर में आज अचानक उस समय हंगामा मच गया जब पेशी में आए दो पक्षकारों के बीच किसी बात को लेकर तेज बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और लात-घूँसों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे।
घटना के दौरान मौजूद पुलिस जवानों ने तत्काल बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया,इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों को आपस में भिड़ते देखा जा सकता है,



