
अस्थाई फटाका लायसेंस बनवाकर, दीपावली पर कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने का सुनहरा मौका, जानिए कैसे करे ऑनलाइन आवेदन, कब है अंतिम तारीख…
- अस्थाई पटाखा लाइसेंस 2025
- दीपावली पर कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने का सुनहरा मौका
- 05 से 19 सितम्बर तक लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से करें ऑनलाइन आवेदन
जांजगीर-चांपा:- दीपावली पर्व कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते है तो आप भी खोल सकते है फटाखे की दुकान, इसमें कम पैसा लगाकर ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है, वही फटाखा की दुकान खोलने के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है, लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 05 सितम्बर से 19 सितम्बर 2025 तक समय निर्धारित की गई है, जिसमे लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.जानिए लाइसेंस के ऑनलाइन आवेदन के लिए क्या डॉक्यूमेंट जरूरी है.
जांजगीर चांपा के एडिशनल कलेक्टर ने बताया की दीपावली पर्व की दृष्टि से अस्थाई पटाखा दुकान खोलने के लिए और पटाखा बेचने के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है, वही लाइसेंस बनवाने के लिए इच्छुक आवेदको से 05 सितम्बर से 19 सितम्बर 2025 तक लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.निर्धारित अवधि 19 सितम्बर 2025 के पश्चात विलंब से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा.
लायसेंस के लिए क्या डॉक्यूमेंट है जरूरी…
• पटाखा लायसेंस के लिए विस्फोटक नियम 2008 के तहत निर्धारित प्रारूप-एल ई 05 में आवेदन के साथ स्वयं का 03 पासपोर्ट आकार का कलर फोटो लगेगा.
• आवेदक का फोटोयुक्त परिचय पत्र आधार कार्ड जिसमें जिला जांजगीर-चांपा अंकित हो एवं नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत का अनापत्ति प्रमाण पत्र नजरी नक्शा अंकित हो इसके साथ 600 रूपए का चालान 0070-अन्य प्रशासनिक सेवाएं 60-अन्य प्राप्तियां, 103-विस्फोटक पदार्थ के लिए जमा करना अनिवार्य होगा.
• आवेदित स्थल, चिन्हित अस्थाई बाजार का पता आदि की जानकारी सहित ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा.



