
पत्नी के ऊपर चरित्र शंका को लेकर रोजाना पति करता था मारपीट, परेशान होकर पत्नी ने की पति की हत्या…
- चरित्र शंका की बात पर पति द्वारा अपने पत्नी को लगातार मारपीट कर गाली गलौज कर करता था प्रताड़ित.
- रिपोर्ट के चंद घंटे में महिला आरोपी गिरफ्तार महिला आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तकिया किया गया जप्त
जांजगीर चांपा जिले के चांपा देना में संजय थवाईत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 7 सितंबर 2025 को शाम करीबन 6- 7 बजे उनके जीजा सोमराज बड़ाईक शराब पीकर घर आया और इसकी बहन को चरित्र शंका की बात को लेकर गाली- गलौज मारपीट करने लगा जिसे प्रार्थी के द्वारा झगड़ा शांत कराया गया रात्रि करीबन 9:00 बजे इसकी बहन दुर्गा बड़ाईक घर जाकर बताइ कि पति फिर से मारपीट कर रहा है जिससे परेशान होकर वह अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी है सूचना मिलने पर प्रार्थी ने घर जाकर देखा तो इसका जीजा कमरा अंदर बिस्तर पर अचेतन अवस्था में पड़ा था जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उनके जीजा को मृत होना बताया प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल आरोपिया दुर्गा बड़ाईक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी पुलिस टीम के द्वारा महिला आरोपिया को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिस पर महिला ने बताया कि उसका पति सोमराज बड़ाईक चरित्र शंका को लेकर शराब पीकर रोजाना मारपीट करता था जिससे परेशान होकर महिला ने अपने दोनों हाथों एवं तकिया से अपने पति सोमराज बड़ाईक की गला दबाकर हत्या कर दी है महिला के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तकिया को जप्त किया गया महिला के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।



