Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
ChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

अवैध महुआ शराब बंद कराने कलेक्ट्रेट पहुंची दो गांव से सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं, मांगे पूरा नहीं होने पर चक्काजाम और उग्र आंदोलन की दी चेतावनी…

 

जांजगीर चांपा जिले के जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम नैलासिवनी और अकलतरा थाना अंतर्गत चंगोरी गांव से सैकड़ों महिलाएं और ग्रामीण आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और अबकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की है,

वही ग्रामीण चंगोरी महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में हर घर कच्ची महुआ शराब बनाई और खुलेआम बेची जा रही है, जिससे नशे की लत से ने छोटे बच्चों और ग्रामीणों को बर्बादी की राह पर धकेल दिया है, शराब की लत से परिवार टूट रहे हैं, आने वाली पीढ़ी अंधकार में जा रही है, बताया कि 03 दिन पहले उनके द्वारा खुद भारी मात्रा में अवैध महुआ लाहन और शराब पकड़कर पुलिस को सौंपा था, लेकिन अकलतरा पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और आरोपियों को छोड़ दिया, महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस नशे के कारोबार पर रोक नहीं लगी तो वे स्वयं मोर्चा संभालेंगी और आंदोलन को और तेज करेंगी.

 

नैला सिवनी की महिलाओं ने कहा.. जांजगीर आबकारी कार्यालय आए महिलाओं ने बताया कि जांजगीर थाना अंतर्गत ग्राम नैलासिवनी के देवरहापारा वार्ड नं. 19 में संतोष कुमार धीवर पिता रामरतन धीवर के द्वारा विगत दो वर्षों से कच्ची महुआ की शराब बिक्री कर रहा है जिसे कई बार पुलिस पकड़ता है एवं रास्ते में ही छोड़ देता है, शराब बिक्री को जांजगीर पुलिस अभी तक बंद नहीं करा पाया है। पति-पत्नि एवं पुत्र सभी शराब बिक्री करने में संलिप्त है। शराब बिक्री को बंद कराने के लिए हम महिलाओं ने कई बार मना किया है जिस पर उनकी पत्नी सरिता हम महिलाओं को बहुत गाली-गलौच करती है एवं धमकी देती है कि जिसे जो करना है कर लो मैं शराब बेचना बंद नही करूंगी,

वही ज्ञापन देने आए ग्रामीणों ने युवा पीढ़ी की भविष्य को ध्यान में रखते हुए सभी महिलाओं ने तत्काल शराब बिक्री को बंद कराने अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है, वही अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो धरना प्रदर्शन और चक्काजाम करने को मजबूर होंगे.

 

 

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button