
फ्रेंडशिप के नाम पर धोखा: सहेली ने मां संग मिलकर नाबालिग को धकेला देह व्यापार में, पुलिस ने दबोचा….
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक अजीबों मामला सामने आया है जहां एक युवती ने अपने मां संग मिलकर अपनी ही फ्रेंड को जबरन देह व्यापार करने को मजबूर कर दिया, बता दे की बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पीड़िता ने बताया उनकी उम्र 16 साल की है वह 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है, जिसके बाद वह पढ़ाई छोड़कर घरेलू काम करती है। 8 अगस्त 2025 को परिजन से उसका घरेलू विवाद हो गया, जिससे नाराज होकर वो घर छोड़कर चली गई। बेटी के लापता होने से परेशान होकर उन्होंने आसपास खोजबीन की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। तब परिजनों ने अपहरण की आशंका से घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग लड़की रायगढ़ में रह रही है, तब पुलिस की टीम ने इसे खोज निकाला। इस दौरान उससे पूछताछ कर बयान दर्ज किया गया।
लड़की ने बताया कि जब वह घर से नाराज होकर निकली उसके बाद वह बिलासपुर के लिंगियाडीह में रहने वाली अपनी नाबालिग सहेली के पास चली गई जिसके बाद वे लोग उसे झूठ बोलकर रायगढ़ ले गए, जहां पहुंचने के बाद उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया, फिर शराब पिलाई और दूसरों अनजान युवकों से शारीरिक संबंध बनाने करने के लिए मजबूर किया। नहीं करने पर मारपीट करते थे, पुलिस ने दोनों मां-बेटी और रायगढ़ में देह व्यापार कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



