
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब निर्माण पर छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल…
जांजगीर-चांपा :- आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता और कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, दरअसल, जिले में अवैध शराब की रोकथाम के लिए प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी नीलिमा दीघ्रस्कर के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कार्रवाई के दौरान विभाग ने कुल 19 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त की है।
पहला मामला वृत्त जांजगीर में आरोपी यशोदा नंदन सोनझरी, उम्र 33 वर्ष, ग्राम कुदरी निवासी है उसके रिहायशी मकान से 10 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।
वही दूसरा मामला वृत्त बलौदा में आरोपी सुरेंद्र कुमार बंजारे, उम्र 38 वर्ष, निवास ग्राम लेवई निवासी है, उसके मकान से लगे बाड़ी से 9 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद हुई। इस आरोपी को भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत जेल दाखिल किया गया।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक यीवरेश कुमार, सुनील रात्रे, मुख्य आरक्षक देवदत्त जायसवाल, अनवर मेमन और आरक्षक गीता कमल का सराहनीय योगदान रहा।



