Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

जांजगीर में 20 लाख की लागत से बनी चौपाटी उद्घाटन के एक महीने बाद भी बंद, डिप्टी सीएम ने किया था उद्घाटन, अब भी अधूरे हैं कई कार्य…

 

  • जांजगीर की चौपाटी का लोकार्पण हुआ लेकिन शुरुआत नहीं
  • डिप्टी सीएम ने 13 सितंबर को किया था उद्घाटन 
  • पानी–शौचालय की व्यवस्था अब तक अधूरी

 

जांजगीर चांपा:- जांजगीर नैला नगर पालिका में यातायात और अतिक्रमण की समस्या उद्घाटनको दूर करने के लिए ठेले और सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से नगर पालिका के द्वारा जांजगीर में विवेकानंद मार्ग स्थित डीईओ कार्यालय के बगल में चौपाटी का निर्माण कराया गया है, वही इस चौपाटी का लोकार्पण डिप्टी सीएम अरुण साव ने एक माह पहले 13 सितंबर को किया था, लेकिन उद्घाटन के बाद से अब तक चौपाटी शुरू नहीं की गई है।

 

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और गार्डन के आसपास आज भी ठेले और अस्थायी दुकानें लगी हुई हैं, त्योहारों के मौसम में इन दुकानों पर भीड़ बढ़ने से ट्रैफिक जाम की समस्या आम हो गई है, राहगीरों को रोजाना जाम और अव्यवस्था से जूझना पड़ रहा है। चौपाटी निर्माण का उद्देश्य दुकानदारों को एक जगह व्यवस्थित करना और नागरिकों को सुरक्षित व सहज यातायात उपलब्ध कराना था, लेकिन योजना की लेटलतीफी से यह उद्देश्य पूरा नहीं हो पाया।

 

उप मुख्यमंत्री से कराया लोकार्पण, कई काम बाकी:…नगर पालिका ने चौपाटी निर्माण पर 20 लाख रुपए खर्च किए हैं, आनन-फानन में काम पूरा होने का दावा कर इसका लोकार्पण उप मुख्यमंत्री से करवा दिया गया। लेकिन चौपाटी के अंदर पानी और शौचालय की व्यवस्था नहीं है, कई काम भी अधूरा है, जिसको पूरा होने में सप्ताह भर से और ज्यादा समय लगेगा.

जांजगीर-नैला नगर पालिका सीएमओ विक्रण भगत ने कहा कि चौपाटी को शुरू करने की तैयारी चल चल रही है, चौपाटी के अंदर अभी कुछ कार्य बाकी है, जिसमें पेजयल की व्यवस्था, और अंदर में बिजली की तार अव्यवस्थित है उसे सही कराया जा रहा है फिर जल्द ही सड़क किनारे लगने वाले ठेले दुकान को चौपाटी के अंदर शिफ्ट कर दिया जाएगा.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button