Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

एग्रीस्टैक पंजीयन में छूटे खसरों के लिए 10 से 13 नवम्बर तक विशेष शिविर, किसानों को धान विक्रय करने के लिए पंजीयन कराने का मिला एक और मौका…

 

 

जांजगीर-चांपा:-  खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान विक्रय करने वाले किसानों के लिए राज्य शासन द्वारा सभी कृषकों के खसरों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है, शासन के निर्देशानुसार जिन किसानों के खसरे (फार्म आईडी) अभी तक पोर्टल में दर्ज नहीं हो पाए हैं, उन्हें अब एक और मौका मिल गया है।

किसानों की सुविधा के लिए जिले की सभी प्राथमिक कृषि साख समितियों (पाक्स) में 10 से 13 नवम्बर 2025 तक विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, इन शिविरों में किसान अपने छूटे हुए खसरों को एग्रीस्टैक पोर्टल पर जुड़वा सकते हैं, जिससे वे आगामी धान खरीदी में किसी भी प्रकार की परेशानी से बच सकें.

कृषि विभाग ने सभी किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपने नजदीकी समिति में जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीयन अवश्य कराएं, इस विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का कोई भी पात्र किसान धान विक्रय से वंचित न रह जाए.

  • शिविर की तिथि: 10 से 13 नवम्बर 2025
  • स्थान: सभी प्राथमिक कृषि साख समितियां (पाक्स)
  • उद्देश्य: एग्रीस्टैक पोर्टल में छूटे खसरों का पंजीयन

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button