
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaNational NewsPoliticsRaipurState & Local News
22 दिसंबर को जांजगीर में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ सीएम के VVIP कार्यक्रम को लेकर जांजगीर- चांपा पुलिस की बड़ी तैयारी, आमजन के लिए 19 पार्किंग स्थल चिन्हित, सुचारु यातायात के लिए पुलिस ने जारी की गाइडलाइन…
जांजगीर–चांपा पुलिस दिनांक 22.12.2025 को माननीय मुख्य मंत्री छ ग़. शासन एवं अन्य VVIP के जांजगीर आगमन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुचारु यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु अलग अलग 19 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है
कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी आगंतुकों से अनुरोध है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।
निर्धारित पार्किंग स्थल

अपील:- जांजगीर –चांपा पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्धारित पार्किंग स्थलों का पालन करें एवं पुलिस/प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का सहयोग करें।
- नोट :-पुलिस द्वारा ड्रोन एवं CCTV कैमरा के माध्यम से कार्यक्रम स्थल एवं आस पास के क्षेत्रों को बारीकी निगरानी रखी जाएगी।
- शक्ति, बाराद्वार, रायगढ़ तरफ से कार्यक्रम में आने वाले अपने वाहनों को सुकली चौक हाइवे से मुड़कर पेंड्री गांव से होते पार्किंग स्थल बाबा कृषि उपज मंडी,किनाराम स्कूल,निलयम और पॉलीटेक्निक में वाहनों को पार्क करेंगे ।
- अकलतरा, बिलासपुर तरफ से आने वाले वाहन, खोखरा हाइवे चौक से मोड़कर खोखरा- पामगढ़ रोड में कुछ दूरी पर एवं क्रिकेट स्टेडियम व उसके पास के पार्किंग स्थल में रखेंगे।





