Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

कुटरा मेडिकल कॉलेज निर्माण में श्रमिकों की हड़ताल, कम मजदूरी भुगतान का आरोप, कामकाज ठप, शासन दर से कम मजदूरी देने पर श्रमिक नाराज़…

  • कुटरा मेडिकल कॉलेज निर्माण में श्रमिकों की हड़ताल, कम मजदूरी भुगतान का आरोप, कामकाज ठप, शासन दर से कम मजदूरी देने पर श्रमिक नाराज़…

जांजगीर–चांपा जिले के ग्राम कुटरा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत स्थानीय श्रमिकों ने कम मजदूरी दिए जाने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है, श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें प्रतिदिन मात्र 250 रुपये मजदूरी दी जा रही है, जो शासन द्वारा निर्धारित दर से काफी कम है।

 

श्रमिकों का कहना है कि इस संबंध में कई बार ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हड़ताल के कारण मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है।

हड़ताल में शामिल श्रमिक राजू बंसल ने बताया कि गांव में सामान्य मजदूरी 300 रुपये प्रतिदिन दी जा रही है, ऐसे में मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े शासकीय प्रोजेक्ट में 250 रुपये दिहाड़ी देना अन्याय है। उन्होंने कहा कि जब मिस्त्री की रोज की मजदूरी 550 रुपये तय है, तो यहां 440 रुपये कैसे दिए जा रहे हैं।

श्रमिकों की मांग है कि मिस्त्री को कम से कम 600 रुपये प्रतिदिन और सामान्य मजदूर को 400 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाए। श्रमिकों ने साफ कहा है कि जब तक उन्हें पूरा और न्यायसंगत भुगतान नहीं मिलेगा, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन इस मामले में कब हस्तक्षेप करता है और क्या श्रमिकों को उनका हक मिल पाता है या नहीं।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button