
जांजगीर के प्रतियोगी छात्रों के लिए सुनहरा मौका, श्री स्टडी हब लाइब्रेरी की स्कॉलरशिप योजना, मात्र 100 रुपए में एक साल तक पढ़ाई का अवसर…
जांजगीर शहर में सिविल सेवा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर मिल रहा है, यदि आप शांति पूर्ण वातावरण, आधुनिक सुविधाओं के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं, तो जांजगीर की श्री स्टडी हब लाइब्रेरी आपके लिए बेहतर विकल्प है, यहां विद्यार्थियों को बिना फीस में अध्ययन की सुविधा दी जा रही है, विशेष ऑफर के तहत मात्र 100 रुपये में एक वर्ष तक तैयारी करने का अवसर दिया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं भी बिना किसी दबाव के अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकें.
श्री स्टडी हब लाइब्रेरी जांजगीर के डायरेक्टर प्रियांश तिवारी ने बताया कि यह पहल विशेष रूप से उन युवाओं के लिए की गई है, जो पढ़ाई करने की इच्छा तो रखते हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोचिंग या लाइब्रेरी ज्वाइन नहीं कर पाते, सही मार्गदर्शन और संसाधनों के अभाव में कई प्रतिभाशाली विद्यार्थी पीछे रह जाते हैं, ऐसे विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से श्री लाइब्रेरी द्वारा स्कॉलरशिप योजना के तहत निःशुल्क अध्ययन का अवसर प्रदान किया जा रहा है.

डायरेक्टर प्रियांश तिवारी ने बताया कि इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को एक स्कॉलरशिप परीक्षा देना होगा, परीक्षा में शामिल होने का आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपए रखा गया है, जिसकी अंतिम तिथि 18 जनवरी तक निर्धारित की गई है, जबकि स्कॉलरशिप परीक्षा 20 जनवरी को किया जाएगा, परीक्षा में सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न, गणित एवं रीजनिंग के 30 प्रश्न तथा सामान्य अंग्रेजी के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे, कुल 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा, यानी परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, इस परीक्षा में टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को श्री लाइब्रेरी में एक वर्ष तक निःशुल्क अध्ययन का लाभ मिलेगा.
श्री स्टडी हब लाइब्रेरी की सुविधाओं की बात करें तो यह जांजगीर जिले की एकमात्र ऐसी लाइब्रेरी है, जो 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन खुली रहती है, यह लाइब्रेरी नहरिया बाबा मार्ग पर जीएसटी कार्यालय के पास स्थित है, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए यहां अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, लाइब्रेरी में एयर कंडीशन हाल, हिंदी व अंग्रेजी के न्यूज पेपर और मैगजीन, नोटबुक की सुविधा, फ्री वाई-फाई, आरओ वाटर कूलर, सीसीटीवी सर्विलेंस जैसी व्यवस्थाएं हैं, साथ ही विद्यार्थियों के लिए 200 पर्सनल केबिन उपलब्ध हैं, जिनमें लाइट केबिन और डार्क केबिन दोनों शामिल हैं.
यदि आप भी श्री स्टडी हब लाइब्रेरी जांजगीर की इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो समय रहते आवेदन कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए आप मोबाइल नंबर 8269898137 पर संपर्क कर सकते हैं या सीधे श्री लाइब्रेरी पहुंचकर भी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, यह पहल जांजगीर जिले के युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में एक मजबूत आधार साबित होगी.



