Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉम्बिंग गश्त में 56 वारंटी गिरफ्तार, दो वर्षों से फरार डकैती के स्थाई वारंटी भी दबोचे, जिले में अपराधियों पर पुलिस की सख्त पकड़…

जांजगीर-चांपा पुलिस ने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से बीती रात एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, आईपीएस के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के सतत मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष दबिश एवं कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

रात्रिकालीन इस अभियान के दौरान जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक ही रात में कुल 56 वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। इनमें 34 गिरफ्तारी वारंटी एवं 22 लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी शामिल हैं। विशेष रूप से थाना चांपा क्षेत्र में डकैती के मामले में बीते दो वर्षों से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को भी पुलिस ने धर दबोचने में सफलता हासिल की है।

अभियान के दौरान थाना जांजगीर पुलिस द्वारा 12 गिरफ्तारी वारंटी एवं 02 स्थाई वारंटी, चौकी नैला से 02 गिरफ्तारी वारंटी, थाना बलौदा से 01 गिरफ्तारी वारंटी एवं 04 स्थाई वारंटी, थाना अकलतरा से 03 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थाई वारंटी, थाना मुलमुला से 01 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थाई वारंटी, थाना पामगढ़ से 03 स्थाई वारंटी, थाना नवागढ़ से 06 गिरफ्तारी वारंटी, थाना शिवरीनारायण से 03 गिरफ्तारी वारंटी एवं 05 स्थाई वारंटी, थाना चांपा से 03 गिरफ्तारी वारंटी एवं 04 स्थाई वारंटी, थाना बम्हनीडीह से 01 स्थाई वारंटी, थाना बिर्रा से 01 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थाई वारंटी तथा कोटमीसोनार से 02 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, इस प्रकार पुलिस टीमों ने 34 गिरफ्तारी वारंटी एवं 22 स्थायी वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

 

 

इस पूरी कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल ने पूरी सतर्कता, समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य किया। रातभर चले इस अभियान से जिले में अपराधियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

रातभर चले इस अभियान में पुलिसकर्मियों ने पूरी सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए सफलता प्राप्त की है, जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फरार वारंटियों, असामाजिक तत्वों और अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button