
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News
खोखसा फाटक में गर्डर कार्य से रेल यातायात प्रभावित, जांजगीर-नैला-चांपा सेक्शन में पावर ब्लॉक, 23 से 25 जनवरी तक कई पैसेंजर मेमू ट्रेनें रद्द, रेल यात्रियों को होगी परेशानी…
- मंडल के जांजगीर नैला-चांपा सेक्शनों के मध्य फाटक संख्या 343 (खोखसा फाटक) में गर्डर डि-लांचिंग कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित
बिलासपुर :- मंडल के जांजगीर नैला-चांपा सेक्शनों के मध्य किमी 672/27-673/02 में स्थित समपार फाटक संख्या 343 (खोखसा फाटक) में गर्डर डि-लांचिंग का कार्य ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी | जिसका विवरण नीचे दिया गया है।
- रद्द होने वाली गाडियां:-
- दिनांक 23 एवं 25 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
- दिनांक 23 एवं 25 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
- दिनांक 23 एवं 25 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
- दिनांक 22 एवं 24 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
- दिनांक 23 एवं 25 जनवरी 2026 को कोरबा से चलने वाली 68731 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
- दिनांक 23 एवं 25 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68732 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
- बीच में समाप्त/प्रारम्भ होने वाली गाडियां:-
- दिनांक 23 एवं 25 जनवरी 2026 को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।
- इसी प्रकार दिनांक 23 एवं 25 जनवरी 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।



