Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local NewsVideo News

स्टंटबाजी पर पुलिस का एक्शन, यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, चार पहिया वाहनों से स्टंट करने पर चालानी कार्रवाई, एसपी के निर्देश पर कोतवाली व यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, देखे video..

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर लगातार सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 20 जनवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। चार पहिया वाहनों में यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए वाहन की खिड़कियों और गाड़ियों से बाहर निकलकर स्टंटबाजी की जा रही थी, जिससे आम नागरिकों की जान को खतरा उत्पन्न हो रहा था।

मामले की सूचना मिलने पर जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिन्होंने ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली श्रीमती योगिता बाली खापरडे को भी मामले की जानकारी दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली एवं यातायात पुलिस की एक संयुक्त टीम तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना की गई।

 

पुलिस टीम द्वारा की गई पतासाजी में यह तथ्य सामने आया कि गणपति ऑटो डील के मालिक द्वारा सेकंड हैंड वाहनों के प्रचार-प्रसार एवं डिस्प्ले के उद्देश्य से शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों का काफिला निकाला गया था। इस दौरान ऑटो डील के कर्मचारी एवं ड्राइवर चार पहिया वाहनों से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करते पाए गए, जो कि यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चार वाहनों को मौके पर पकड़कर सुरक्षार्थ थाना लाया गया। इसके पश्चात गणपति ऑटो डील के मालिक को थाना तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई और सभी चार वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की लापरवाही और नियम उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली एवं यातायात पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली), निरीक्षक लल्लन पटेल (यातायात), उप निरीक्षक विनोद जाटवार (यातायात), सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, मुकेश पांडेय, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, प्रकाश चंद्र राठौर एवं आरक्षक विनोद राठौर का विशेष योगदान रहा।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button