Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaRaipurState & Local News

सीएम विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से किया जांजगीर-चांपा साइबर थाना का शुभारंभ, साइबर अपराध पर लगेगी लगाम, अब सीधे साइबर थाना में दर्ज होंगी शिकायतें…

 

  • सीएम विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से किया जांजगीर-चांपा साइबर थाना का शुभारंभ,
  • साइबर अपराध पर लगेगी लगाम, अब सीधे साइबर थाना में दर्ज होंगी शिकायतें…

जांजगीर-चांपा जिले को साइबर अपराध से निपटने के लिए एक बड़ी सौगात मिली है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से जिले के साइबर थाना का शुभारंभ किया, इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा भी रायपुर से वर्चुअल रूप से जुड़े, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा के उद्देश्य से प्रदेशभर में साइबर थानों की शुरुआत की जा रही है जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस कंट्रोल रूम में साइबर थाना की विधिवत शुरुआत की गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने रायपुर से वर्चुअल जुड़कर साइबर थाना का उद्घाटन किया और साइबर अपराध पर अंकुश लगाने में इसकी अहम भूमिका की कामना की है, बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेशभर में साइबर थानों की स्थापना का निर्णय लिया है, जांजगीर-चांपा के पुलिस कंट्रोल रूम के ऊपर साइबर थाना को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जहां एसएचओ कक्ष, विवेचना अधिकारियों के कक्ष और पूछताछ कक्ष को पूरी तरह कंप्यूटरीकृत किया गया है, इस अवसर पर जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि जिले में साइबर अपराध के मामले फिलहाल कम हैं, बताया की 2025 में जिले में कुल लगभग साढ़े पांच हजार अपराध दर्ज हुए हैं, जिनमें से 29 साइबर क्राइम के प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं, पहले साइबर अपराध के मामलों की रिपोर्ट संबंधित थानों में दर्ज होती थी, लेकिन अब जिले के सभी थानों से साइबर अपराध के प्रकरण सीधे साइबर थाना भेजे जाएंगे, साथ ही अब साइबर थाना में सीधे भी शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी, जिससे त्वरित विवेचना कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, साइबर थाना के संचालन के लिए कुल 20 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, सागर पाठक को जिले का पहला साइबर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि एएसआई, हवलदार और आरक्षकों सहित 19 पुलिसकर्मियों की भी पदस्थापना की गई है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button