Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

पुलिस- बदमाश मुठभेड़, मास्टरमाइंड रामनाथ घायल, दो नाबालिग सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार शिवरीनारायण- पामगढ़ क्षेत्र में 6 वारदातों का खुलासा, लूट-मारपीट और हत्या के प्रयास में 14 लोग हुए घायल…

  • पुलिस–बदमाश मुठभेड़, मास्टरमाइंड रामनाथ घायल
  • दो नाबालिग सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
  • शिवरीनारायण–पामगढ़ क्षेत्र में 6 वारदातों का खुलासा
  • लूट-मारपीट और हत्या के प्रयास में 14 लोग हुए घायल

जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना और पामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई लूटपाट, मारपीट कर चोट पहुंचाना और शराब के नशे के लिए यह मारपीट की घटना को अंजाम दिया करते थे, जहां दो दिनों में 6 घटनाओं को अंजाम दिया है, जिसमें 14 लोग घायल हुए है, जिसमें दो युवकों की हालत गंभीर है जिनका बिलासपुर के निजी अस्पताल में उपचार जारी है, इस घटना में कुल 10 आरोपी है जिसमें से दो नाबालिग सहित 9 गिरफ्तार किया गया है वही एक आरोपी फरार है। सभी आरोपी बाइक में घूमते थे और सड़क पर सुन पाकर अंधेरे में आने जाने वाले लोगों से गली गलौज कर मारपीट करते हुए लुट की घटना को अंजाम दिया करते थे।

ग्राम बोड़सरा में मुख्य आरोपी रामनाथ जोकि साबरिया डेरा में छुपे होने की सूचना पर पुलिस टीम ने सुबह करीबन 5 बजे घेरा बंदी शुरू की गई। इस बीच उसे सूचना मिलने पर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा । जिसके जवाबी कार्यवाही में शिवरीनारायण थाना प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ने भी दो राउंड फायरिंग की जिसमें एक गोली पैर पर लगी जिससे वह कहराने लगा ओर देशी कट्टा को छोड़ कर पुलिस के सामने समर्पण किया। घायल होने पर उसे जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इन सभी आरोपियों पर 5 पांच प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें डकैती,हत्या का प्रयास साहित अन्य मामलों में किया गया है। आरोपियों के कब्जे से स्टील का रॉड 4 नग,डांड 2,बेल्ट 1 नग ktm मोसा 2 नग,सीडी डीलक्स 1 स्कूटी 1 नग आरोपी का मोबाईल 7 ,लुट के मोबाइल 3,नगदी रकम 9 हजार रुपए कुल जुमला 4 लाख 9 हजार रुपए के सामनों को जब्त किया गया है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button