Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Screenshot 2026-01-25 225822
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.02
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.01
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.43
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.42
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45
Advertisment
PoliticsChhattisgarhJanjgir–Champa

केन्द्र सरकार का यह आम बजट गांव, गरीब, किसानों व आम जनता को समर्पित बजट है – पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल

  • केन्द्र सरकार का यह आम बजट गांव, गरीब, किसानों व आम जनता को समर्पित बजट है – पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल

छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने केन्द्र सरकार के आम बजट को आम जनता को राहत देने वाला बजट बताया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा संसद में प्रस्तुत यह आम बजट गांव, गरीब, युवा, महिला, किसानों एवं आम जनता को समर्पित यह बजट है। उन्होंने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि इस बजट में ग्रामोंद्योग, कुटीरउद्योग को बढ़ावा देने वाला, युवाओं को रोजगार देने वाला, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क, रेल जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को पूर्ति करने वाला तथा पर्यटन, पुरातत्व एवं धार्मिक नगरी को विकास व विकसित करने की योजना इस बजट में शामिल किया गया है। यह बजट विकसित व आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि को प्रदर्शित करने वाला बजट है। नारायण चंदेल ने इस बजट का स्वागत व अभिनंदन किया है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button