Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
PoliticsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

केंद्रीय बजट से छत्तीसगढ़ को मायूसी, कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने बताया जनता-विरोधी और निराशाजनक बजट…

जांजगीर-चांपा से कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश और छत्तीसगढ़ की जनता को मोदी सरकार से जिस “मोदी की गारंटी” के तहत बड़ी उम्मीदें थीं, वह इस बजट में कहीं नजर नहीं आतीं। विधायक कश्यप के अनुसार यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता और पूरी तरह निराशाजनक है।

ब्यास कश्यप ने कहा कि सरकार टैक्स के नाम पर जनता से भारी वसूली कर रही है, जबकि देश को दुनिया के सबसे अधिक कर्जदार देशों की श्रेणी में पहुंचा दिया गया है। इसके बावजूद बजट में न तो कर्ज की भरपाई का कोई ठोस रोडमैप दिखाई देता है और न ही विकास के स्पष्ट पैमाने नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं, एससी, एसटी, ओबीसी वर्गों के लिए इस बजट में कुछ भी उल्लेखनीय नहीं है, वहीं रेलवे जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की भी अनदेखी की गई है।

कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि यह बजट आम जनता के हित में नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा कॉरपोरेट घरानों के दोस्तों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने दो टूक कहा कि यह बजट न तो प्रदेश के लिए लाभकारी है और न ही देश की जनता के लिए, बल्कि पूरी तरह से निराशाजनक साबित हुआ है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button