Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhRaipurState & Local News

DSP कल्पना वर्मा निलंबित, वित्तीय लेनदेन, पद के दुरुपयोग और गोपनीय जानकारी लीक के गंभीर आरोप, हनी ट्रैप से करोड़ों की वसूली का भी जिक्र, प्रशासनिक सख्ती का बड़ा कदम…

दंतेवाड़ा की डीएसपी कल्पना वर्मा निलंबित, वित्तीय लनदेन व गोपनीय जानकारी लीक के आरोप ..

छत्तीसगढ़ सरकार ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में उनके विरुद्ध वित्तीय लेनदेन, कर्तव्य के दौरान अवैध आर्थिक लाभ, पद के दुरुपयोग एवं अनुपातहीन संपत्ति अर्जन जैसे गंभीर आरोपों का उल्लेख किया गया है।

आदेश के अनुसार, डीएसपी कल्पना वर्मा के खिलाफ प्राप्त शिकायत की प्राथमिक जांच रिपोर्ट में उनके बयानों, वित्तीय लेनदेन और व्हाट्सएप चैट के तथ्यों में विरोधाभास पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध लाभ अर्जित किया, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन है, सूत्रों के मुताबिक, डीएसपी कल्पना वर्मा पर व्यापारी को प्रेम संबंधों के जरिए हनी ट्रैप में फंसाकर करीब ढाई करोड़ रुपये की वसूली, महंगे वाहन और आभूषण लेने, साथ ही नक्सल विरोधी अभियानों से जुड़ी खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप भी जांच में सामने आए थे। इस मामले में एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर के नेतृत्व में करीब 1400 पेज की जांच रिपोर्ट तैयार की गई थी।

निलंबन अवधि के दौरान डीएसपी कल्पना वर्मा का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

राज्य सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।

 

 

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button