
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa
पुष्पा पाटले को मिला महत्व पूर्ण दायित्व, बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य का मिला प्रभार…
- पुष्पा पाटले को मिला महत्व पूर्ण दायित्व, बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य का मिला प्रभार..
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुमति से भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की घोषणा की गई,जिसमें पामगढ़ विधानसभा के जिला जांजगीर-चांपा से पुष्पा पाटले को महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। पुष्पा पाटले ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे इतना महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया है,मैं पूरी निष्ठा लगन और समर्पण से अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए कार्य करुंगी। पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने की कोशिश करुंगी। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास और मेहनत करुंगी। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह और वरिष्ठ नेतृत्व को हृदय से सादर धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया,



