Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

जांजगीर में चक्का जाम मामले में विधायक व्यास कश्यप समेत 12 गिरफ्तार, जर्वे–पीथमपुर रोड आंदोलन पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, विधायक बोले- जनहित की लड़ाई जारी रहेगी…

  • जांजगीर में चक्का जाम मामले में विधायक व्यास कश्यप समेत 12 गिरफ्तार,
  • जर्वे–पीथमपुर रोड आंदोलन पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई,
  • विधायक बोले- जनहित की लड़ाई जारी रहेगी..

जांजगीर चांपा जिला के विधायक व्यास कश्यप के साथ 12 और चक्का जाम करने वालो के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की हैं, 30 जून 2025 को जर्वे पीथमपुर रोड की बदहाली को सुधारने की मांग को लेकर 6 घंटा तक जांजगीर चाम्पा मार्ग को अवरुद्ध किया था, पुलिस ने एम्बुलेंश चालक की रिपोर्ट पर व्यास कश्यप, के साथ 12 आंदोलनकारियों के नामजद और अन्य लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर कोतवाली पुलिस ने धारा 191 (2),और 126 (2) bns की धारा के तहत अपराध दर्ज किया था, जिस पर आज 08 फरवरी को कोतवाली पुलिस ने विधायक ब्यास कश्यप के साथ 12 लोगो को गिरफ्तार किया और मुचलके मे रिहा कर दिया।

विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि जन हित के मामले मे हमेशा ग्रामीणों का साथ देंगे और एफआईआर या गिरफ्तारी से नहीं डरने का दावा किया, उन्होने कहा कि जिले की अधिकांश सड़के ख़राब हैं उसको सुधारने मे अधिकारी ध्यान नहीं देते और जब जनता का आक्रोश दिखता हैं तब आँख खुलती हैं, इसलिए समस्याओ के समाधान मे जैसा अधिकारी सुनते हैं उसी तरह ही आवाज़ उठाया जाएगा।

खोखसा ओवर ब्रिज में चक्का जाम करने वाले 12 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

1. व्यास कश्यप उम्र 60 वर्ष निवासी नैला जांजगीर

2. संदीप तिवारी उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम मेहदा पामगढ़

3. श्रीमती उत्तरा कश्यप उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च) जांजगीर

4. गोपाल कश्यप उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च)जांजगीर

5. व्यास टंडन उम्र 63 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च) जांजगीर

6. अरमान मोहम्मद उम्र 42 वर्ष निवासी नैला जांजगीर

7. गिरधारी कश्यप उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च) जांजगीर

8. उमा राठौर उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम सिवनी चापा

9. डंकेश्वर यादव उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च) जांजगीर

10. कमल कश्यप उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च) जांजगीर

11. योगेश कश्यप उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे  (च) जांजगीर

12 संजय कुमार यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च) जांजगीर

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button