Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhFashion & BeautyJanjgir–Champa

बिलासपुर के बाल कलाकार मास्टर तनिष्क वर्मा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, 15 फरवरी को विश्वप्रसिद्ध लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर में देंगे प्रस्तुति, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक प्रतिभा को देशभर में दिला रहे पहचान…

बिलासपुर बिलासपुर की शान, ‘छत्तीसगढ़ रत्न’ से सम्मानित बाल कलाकार मास्टर तनिष्क वर्मा एक बार फिर प्रदेश का गौरव बढ़ाने जा रहे हैं। पिछले वर्ष महाकुंभ मेला प्रयागराज में अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करने वाले तनिष्क इस वर्ष 15 फरवरी 2026 को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित विश्वप्रसिद्ध लिंगराज मंदिर में अपनी प्रस्तुति देंगे। मात्र 10 वर्ष की आयु में महाकुंभ प्रयागराज और अब लिंगराज मंदिर जैसे राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आध्यात्मिक मंचों पर प्रस्तुति देकर तनिष्क वर्मा ने न केवल बिलासपुर का गौरव बढ़ाया है बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक प्रतिभा को भी देशभर में स्थापित किया है। उनकी इस उपलब्धि को प्रदेश की कला-संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उभरता नन्हा कलाकार तनिष्क छत्तीसगढ़ की शान – उपमुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तनिष्क को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा प्रदेश का मान बढ़ाने पर सराहना व्यक्त की। वहीं बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने बधाई संदेश में ओडिशा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार को आमंत्रित कर उसका उत्साहवर्धन करना दोनों राज्यों के सांस्कृतिक संबंधों को और सुदृढ़ करता है।लिंगराज मंदिर के सचिव श्री शरद मिश्रा एवं मुंबई निवासी श्री दया वर्मा द्वारा मास्टर तनिष्क वर्मा को भजन संध्या के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।नन्ही उम्र में आध्यात्मिक संगीत के माध्यम से राष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बना रहे तनिष्क वर्मा आज छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के सशक्त प्रतिनिधि के रूप में उभर रहे हैं। ज्ञात हो कि मास्टर तनिष्क वर्मा बिलासपुर निवासी संजय- विनीता वर्मा के सुपुत्र है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button